{"_id":"6a3cfc9e77116c2b690cf275","slug":"lucknow-tourist-sites-at-the-imambara-will-remain-closed-on-friday-due-to-muharram-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को बंद रहेंगे इमामबाड़ा के पर्यटन स्थल, घूमने के लिए न बनाएं प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मोहर्रम को लेकर शुक्रवार को बंद रहेंगे इमामबाड़ा के पर्यटन स्थल, घूमने के लिए न बनाएं प्लान
Thu, 25 Jun 2026 03:32 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:32 PM IST
सार
मोहर्रम के कारण लखनऊ का इमामबाड़ा और इसके पर्यटन स्थल शुक्रवार को बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
बड़ा इमामबाड़ा।
विस्तार
इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया, बाउली, शाही हम्माम आदि का भ्रमण करने आ रहे पर्यटकों के लिए यह खबर बहुत काम की है। 26 जून यानी शुक्रवार को इमामबाड़ा घूमने की योजना न बनाएं। मुहर्रम के चलते इस दिन बड़ा और छोटा इमामबाड़ा स्थित सभी पर्यटन स्थल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में हुसैनाबाद एवं संबद्ध ट्रस्ट के प्रभारी अधिकारी/ नगर मजिस्ट्रेट ने पत्र जारी किया है। इसमें बताया कि गत वर्ष की तरह ही इस साल भी 10 मुहर्रम पर शुक्रवार को बड़ा इमामबाड़ा स्थित भूलभुलैया और बाउली बंद रहेगी। साथ ही छोटा इमामबाड़ा की पिक्चर गैलरी और शाही हम्माम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त पश्चिम व सहायक पुलिस आयुक्त चौक को दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन