{"_id":"6a027e038c69a3051503d52e","slug":"lucknow-today-is-the-second-big-tuesday-of-jyeshtha-with-feasts-being-held-at-hundreds-of-places-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, सैंकड़ों जगह पर होंगे भंडारे; सब्जी-पूड़ी के साथ मिलेगा खीर-हलवा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, सैंकड़ों जगह पर होंगे भंडारे; सब्जी-पूड़ी के साथ मिलेगा खीर-हलवा भी
Tue, 12 May 2026 06:40 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 12 May 2026 06:40 AM IST
सार
Jyeshtha Mangal: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज है। इस मौके पर शहर में सैंकड़ों जगहों पर भंडारे के आयोजन होंगे।
विज्ञापन
बड़ा मंगल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर एक बार फिर से राजधानी पर हनुमत भक्ति का रंग चढ़ेगा। हनुमान मंदिरों में भोग, पूजन-हवन, आरती के साथ हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ होगा तो वहीं भंडारे में प्रसाद भी बांटा जाएगा। शहर में जगह-जगह सैकड़ों भंडारों का आयोजन होगा जहां सुबह से शाम तक अलग-अलग मेन्यू के हिसाब से प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में हनुमान सेतु स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर, लेटे हनुमान जी मंदिर, अलीगंज स्थित पुराने हनुमान मंदिर, कैसरबाग के हनुमंत धाम, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर और अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर समेत सभी जगह बजरंगबली का विधिवत शृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। भजन-कीर्तन के आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है। हरित भंडारों को लेकर कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने लोगों को जागरूक करने की तैयारी कर रखी है। मंगलमान अभियान के तहत ऐसे भंडारों को प्रोत्साहित किया जा रहा है जहां प्लास्टिक का उपयोग न किया जाए और सफाई के लिए डस्टबिन व सफाईकर्मियों की तैनाती की जाए।
विज्ञापन
इन स्थानों पर लगेंगे भंडारा
आज होंगे भंडारे
स्थान- अमीनाबाद दिलदार एवं मार्कण्डेय मार्केट
समय - सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक
प्रसाद- कढ़ी-चावल और हलवा
स्थान - बर्लिंगटन चौराहा, संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में
समय - दोपहर 2 बजे से
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल
स्थान - श्री खाटू श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग
समय - शाम 5:30 बजे
प्रसाद - राजमा-चावल
स्थान- कोनेश्वर मंदिर
समय- शाम 6 बजे
प्रसाद- पूड़ी-सब्जी, हलवा
स्थान- पैथसेशन डायग्नोस्टिक, अलीगंज
समय- दोपहर 2 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, आइसक्रीम, बूंदी, पना
स्थान - लेटे हुए हनुमान जी मंदिर
समय - दोपहर 2 बजे, शाम 6 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, बूंदी। शाम को लस्सी
समय - सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक
प्रसाद- कढ़ी-चावल और हलवा
स्थान - बर्लिंगटन चौराहा, संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल की मौजूदगी में
समय - दोपहर 2 बजे से
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल
स्थान - श्री खाटू श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग
समय - शाम 5:30 बजे
प्रसाद - राजमा-चावल
स्थान- कोनेश्वर मंदिर
समय- शाम 6 बजे
प्रसाद- पूड़ी-सब्जी, हलवा
स्थान- पैथसेशन डायग्नोस्टिक, अलीगंज
समय- दोपहर 2 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, आइसक्रीम, बूंदी, पना
स्थान - लेटे हुए हनुमान जी मंदिर
समय - दोपहर 2 बजे, शाम 6 बजे
प्रसाद - पूड़ी-सब्जी, बूंदी। शाम को लस्सी