फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to singapur flight will not be available from today.

आज से बंद हो जाएगी लखनऊ से सिंगापुर की सीधी उड़ान, तीन साल पहले हुई थी शुरुआत

Wed, 03 Jul 2019 10:56 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Jul 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
lucknow to singapur flight will not be available from today.
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी से सिंगापुर की सीधी उड़ान बुधवार से बंद हो जाएगी। इससे लखनऊ वासियों को सिंगापुर के हवाई सफर की सुविधा से महरूम होना पड़ेगा। हालांकि, अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने संबंधित एयरलाइंस की ओर से उड़ान बंद करने की सूचना मिलने से इन्कार किया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को जारी विमानों की समय सारिणी में इस फ्लाइट को लेकर कोई बदलाव भी नहीं किया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक स्कूट एयरलाइंस ने इस उड़ान का शुभारंभ तीन साल पहले किया था। लखनऊ से सिंगापुर की सीधी सेवा होने के कारण कुछ समय के बाद ही इस फ्लाइट से पर्याप्त यात्रियों का आवागमन शुरू हो गया था। लखनऊ से यह उड़ान मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को होती है। मंगलवार को इस फ्लाइट ने शाम को 7:35 बजे अंतिम बार सिंगापुर के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


सूत्र बताते कि स्कूट एयरलाइंस का दावा कि इस उड़ान से उसको घाटा हो रहा है, जिससे दो जुलाई को इसे बंद करने की घोषणा की गई है। इस संबंध में ओएसडी संजय नारायन ने बताया कि स्कूट एयरलाइंस ने सिंगापुर की उड़ान बंद किए जाने के संबंध में मुझे कोई सूचना नहीं भेजी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिल्ली से सफर की सुविधा

यात्रियों को अब तक लखनऊ से प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार व रविवार की शाम 7:35 बजे सिंगापुर की उड़ान की सुविधा मिलती थी। इससे लगभग पांच घंटे में यात्री सिंगापुर का सफर तय करते थे। अब यात्रियों को सिंगापुर जाने के लिए पहले दिल्ली का सफर तय करना होगा। इसके बाद सिंगापुर की फ्लाइट पकड़ सकेंगे।

उड़ान की जारी समय-सारिणी
अमौसी के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ने एक जुलाई से उड़ान की समय-सारिणी जारी कर दी हैं। इनमें 52 घरेलू एवं 10 इंटरनेशनल उड़ानें शामिल हैं। ओएसडी संजय नारायन ने बताया कि उड़ान की जो पूर्व में समय-सारिणी थी वही है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, हालांकि उड़ानों के नंबर बदले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed