फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow to mumbai flight diverted to hyderabad

Lucknow News: लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में थरथराहट, हैदराबाद डायवर्ट !

Thu, 03 Jul 2025 12:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
lucknow to mumbai flight diverted to hyderabad

विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई जा रही थी इंडिगो की उड़ान

माई सिटी रिपोटर

लखनऊ। लखनऊ से मुंबई जा रहे विमान में तकनीकी गड़बड़ी के चलते बीती रात उसे अचानक हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। जहां विमान की गहन जांच हुई और सुबह तीन बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा होने के चलते डायवर्ट की गई थी।

मामला अमौसी एयरपोर्ट का है। इंडिगो एयरलाइंस की उडान संख्या 6ई-5058 लखनऊ से बुधवार रात 9:58 बजे रवाना हुई। विमान को रात सवा बारह बजे मुंबई पहुंचना था। लेकिन बीच रास्ते विमान में तकनीकी गडवडी महसूस की गई। सूत्र बताते हैं कि विमान में थरथराहट पैदा हुई, जोकि सामान्य नहीं लग रही थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर एयरलाइन से जुड़े अफसर इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। विमान के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) से संपर्क किया, जिसके बाद हैदरावाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति मिली। विमान रात 1::30 बजे हैदरावाद एयरपोर्ट पहुंची। सूत्र बताते हैं कि इंजीनियरों की टीम ने विमान की गहनता से जांच की, लेकिन कोई गडवडी नहीं मिली।
विज्ञापन


इसके बाद सुवह सुवह 30:05 बजे विमान को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। फ्लाइट सुबह 4:23 बजे मुंबई पहुंची।

परेशान हुए यात्री

लखनऊ से मुंवड़ जाने वाले यात्री इस दौरान पूरी रात विमान में ही रहे। रात दस बजे रवाना हुई फ्लाइट को सवा बारह वजे पहुंचना था। लेकिन यात्री चार घंटे की देरी से सुवह चार बजे मुंबई पहुंचे। इससे उन्हें अनावश्यक असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed