{"_id":"65b267c2db31d9a6d609d717","slug":"lucknow-there-will-be-relief-in-diversion-system-heavy-vehicles-will-start-going-to-ayodhya-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : डायवर्जन व्यवस्था में मिलेगी राहत, भारी वाहनों का अयोध्या जाना शुरू, भीड़ प्रबंधन में जुटे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : डायवर्जन व्यवस्था में मिलेगी राहत, भारी वाहनों का अयोध्या जाना शुरू, भीड़ प्रबंधन में जुटे अधिकारी
Thu, 25 Jan 2024 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:23 PM IST
सार
भारी वाहनों के अयोध्या की ओर जाने पर लगे प्रतिबंध से पर्यटन के साथ बाकी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा था, जिसकी वजह से इसमें बृहस्पतिवार रात से छूट देने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया है।
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे।
विस्तार
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद मकर संक्रांति से लागू डायवर्जन की व्यवस्था मेंबृहस्पतिवार रात से राहत देनी शुरू कर दी गयी। भारी वाहनों के अयोध्या की ओर जाने पर लगे प्रतिबंध से पर्यटन के साथ बाकी सेवाओं पर भी असर पड़ रहा था, जिसकी वजह से इसमें बृहस्पतिवार रात से छूट देने का निर्णय वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एडीजी जोन लखनऊ पीयूष मोर्डिया, एडीजी यातायात बीडी पाल्सन के साथ अयोध्या के प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में डायवर्जन व्यवस्था में छूट देने का निर्णय लिया गया, जिससे श्रद्धालुओं, व्यापारियों, पर्यटन उद्योग आदि को बड़ी राहत मिली है। अब श्रद्धालु बसों और निजी वाहनों से आसानी से अयोध्या जा सकेंगे। वहीं अयोध्या में ट्रकों से वस्तुओं आदि की आपूर्ति भी सामान्य होगी। हालांकि अगले चार दिन भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अवकाश होने की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनों का आवागमन शुरू होने से भी श्रद्धालुओं की संख्या में खासी बढ़ोतरी होगी। इसके लिए अधिकारी लगातार मंथन कर रहे हैं। अयोध्या में तीन जगहों पर 20 हजार लोगों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गये हैं। वहीं रेलवे ने भी अयोध्या और आसपास के स्टेशनों में करीब दस हजार यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए हैं।
विज्ञापन