{"_id":"683715b34358a19ae00dcb5b","slug":"lucknow-the-moon-was-sighted-by-the-markazi-chand-committee-at-aishbagh-idgah-and-bakrid-was-announced-to-b-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर से देखा गया चांद, सात जून को बकरीद मनाए जाने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: ऐशबाग ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर से देखा गया चांद, सात जून को बकरीद मनाए जाने का एलान
Wed, 28 May 2025 07:26 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 28 May 2025 07:26 PM IST
सार
Bakrid 2025: लखनऊ सहित पूरे भारत में बकरीद सात जून को मनाई जाएगी। इसका आधिकारिक एलान आज चांद देखने के बाद किया गया।
विज्ञापन
ऐशबाग ईदगाह में देखा गया चांद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ सहित पूरे भारत में बकरीद सात जून को मनाई जाएगी। बुधवार को लखनऊ के ऐशबाग स्थिति ईदगाह में मरकजी चांद कमेटी की ओर से चांद देखने के बाद इसकी घोषणा की गई। मौलाना खालिद रशीद ने बताया कि सात जून को बकरीद मनाई जाएगी।
विज्ञापन
क्या है बकरीद का त्योहार?
ईद उल-अजहा, जिसे आम बोलचाल में बकरीद कहा जाता है, इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो हर साल ईद-उल-फितर के बाद मनाया जाता है। इस्लामिक पंचांग के अनुसार यह पर्व जुल हिज्जा माह की 10वीं तारीख को आता है, जो हिजरी कैलेंडर का आखिरी महीना होता है। यह महीना हज यात्रा के लिए भी प्रसिद्ध है, और इसीलिए बकरीद को हज के समापन पर विशेष रूप से मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान हज़रत इब्राहीम की उस निष्ठा और बलिदान को याद करते हैं, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने पुत्र की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था।
विज्ञापन