{"_id":"618e209d38f8383eb378a6fe","slug":"lucknow-the-head-constable-was-attacked-by-miscreants-for-overtaking-the-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हेडकांस्टेबल पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हेडकांस्टेबल पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला
Fri, 12 Nov 2021 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:36 PM IST
सार
श्याम सिंह यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। यही परिवार सहित रहते हैं। वह हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आशियाना इलाके में बेखौफ बदमाशों ने ओवर टेक करने के विवाद में हेड कांस्टेबल पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर आरोपी भाग निकले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल लेकर गई। पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। आशियाना के सेक्टर एम में रहने वाले श्याम सिंह यादव यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है। यही परिवार सहित रहते हैं। वह हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को वह बाइक से घर से निकले थे। आगे जा रहे लोडर को पास करने के लिए हार्न बजाया। लोडर में सवार तीन युवक साइड देने के बजाय गाड़ी रोककर विवाद करने लगे। विवाद बढ़ने पर तीनों ने बाइक सवार दरोगा को पहले तो मारा पीटा। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक आशियाना ने धीरज शुक्ला के मुताबिक जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन