फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The dead body of a monk was found lying near the temple in a naked state in Malihabad

मलिहाबाद में नग्न अवस्था में मंदिर के पास पड़ा मिला साधू का शव

Thu, 09 Dec 2021 12:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 09 Dec 2021 12:45 PM IST
सार

ग्रामीणों के अनुसार वह सुबह चार से पांच बजे के करीब रोज स्नान कर अपने स्थल पर पहुच जाते थे। आंशका है कि मंगलवार रात अचानक से ठंड बढ़ गयी। जिसकी वजह से तालाब का पानी अधिक ठंड हो गया होगा और वह रोज की तरह तलाब में नहा लिए।

विज्ञापन
Lucknow: The dead body of a monk was found lying near the temple in a naked state in Malihabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रहिमाबाद क्षेत्र के बाराही देवी मंदिर के पास एक साधू का नग्न अवस्था मे शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त करायी। जिसकी शिनाख्त ग्रामीणों ने मंदिर पर रहने वाले साधू के रूप में की उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अमीर बहादुर ने बताया कि ग्राम पंचायत ससपन के मजरा अटेर गाँव स्तिथ माँ बाराही देवी मंदिर के पास एक शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान हरदोई जनपद के थाना अतरौली के अंतर्गत आने वाले गांव इटौंजा के मजरा पकरिया बाग कोला निवासी धनी राम पुत्र स्वर्गीय मुन्नी लाल के रूप में हुयी है। जो पिछले डेढ़ महीने पहले बाराह देवी मंदिर पर आए थे। मृतक दोनो आंखों से विकलांग थे, जो मंदिर के पास ही खुले आसमान में बने तालाब के किनारे रहते थे।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान ग्रामीणों से जो जानकारी मिली उसके अनुसार मृतक साधू सुबह चार से पांच बजे के करीब रोज स्नान कर अपने स्थल पर पहुच जाते थे। आंशका है कि मंगलवार रात अचानक से ठंड बढ़ गयी। जिसकी वजह से तालाब का पानी अधिक ठंड हो गया होगा और वह रोज की तरह तलाब में नहा लिए। नहाने के बाद वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुच सके जिसकी वजह से उन्हें ठंड लग गयी और मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं मिले है। मंदिर में दर्शन करने आये मृतक के गांव इटौंजा निवासी शौरभ पांडे से मृतक के भांजे का नम्बर मिला है। जिससे सम्पर्क किया गया मगर वह मौके पर नहीं पहुचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed