फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The constable's income was around 36 lakhs, but he spent 68 lakhs.

Lucknow: सिपाही की आय करीब 36 लाख, खर्च कर डाले 68 लाख, जांच में हुआ खुलासा

Fri, 13 Mar 2026 10:08 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 13 Mar 2026 10:08 AM IST
सार

सिपाही के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच करवाई गई तो उसका खर्च उसकी आय से ज्यादा निकला। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Lucknow: The constable's income was around 36 lakhs, but he spent 68 lakhs.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बीबीडी थाने में तैनात सिपाही चालक राहुल कुमार शुक्ला ने आय से 91.04 फीसदी अधिक खर्च कर दिया। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि तय अवधि में सिपाही की आय करीब 36 लाख थी, जबकि उसने 68 लाख रुपये खर्च कर दिए।

विज्ञापन


मूल रूप से प्रतापगढ़ के कुंडा शहाबपुर निवासी राहुल की 26 अप्रैल 2003 में यूपी पुलिस में आरक्षी चालक के पद पर भर्ती हुई। वह पीजीआई इलाके की पंचमखेड़ा मीरा विहार कॉलोनी में रहता है। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गोपनीय शिकायत हुई थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  विधानसभा चुनावों के पहले भाजपा संगठन को बदलने की तैयारी, डेढ़ दशक के बाद होगा बड़ा बदलाव; जानिए प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा- सपा और कांग्रेस में मुझे इस्तेमाल करने की चतुरता नहीं, भाजपा दे मेरा साथ


इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से जांच करने का आदेश दिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन में तैनात इंस्पेक्टर वकील पांडेय की तहरीर पर बुधवार को राहुल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 13(2) और 13 (1) (बी) में एफआईआर दर्ज की गई।

जांच में सामने आया कि एक तय अवधि में सिपाही के पास वेतन, भत्ता, एरियर आदि मिलकर 35,73,314 रुपये होने चाहिए। वहीं, तय अवधि में उसने 68,26,496.34 रुपये खर्च किए। इस तरह सिपाही ने तय आय स्त्रोत से 32,53,182.34 रुपये ज्यादा खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed