फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: The businessman was murdered by a female friend, the body of the missing businessman was found on January 4.

लखनऊ : महिला मित्र ने किया था कारोबारी का कत्ल, लापता कारोबारी का चार जनवरी को मिला था शव

Wed, 12 Jan 2022 10:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 12 Jan 2022 10:43 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि दूरी बनाने पर नाराज हुआ कारोबारी खुदकुशी की धमकी दे रहा था। जब वह एन्क्लेव पहुंची तो विवाद हुआ और हाथापाई में सिर पर चोट लगने से विनीत की मौत हो गई।

विज्ञापन
Lucknow: The businessman was murdered by a female friend, the body of the missing businessman was found on January 4.
विनीत कुमार वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में गुडंबा के किरण एन्क्लेव निवासी रियल एस्टेट कारोबारी विनीत कुमार वर्मा का कत्ल उसकी महिला मित्र पूनम ने ही किया था। वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि दूरी बनाने पर नाराज हुआ कारोबारी खुदकुशी की धमकी दे रहा था। जब वह एन्क्लेव पहुंची तो विवाद हुआ और हाथापाई में सिर पर चोट लगने से विनीत की मौत हो गई। वहां से निकलकर आरोपी ने मोबाइल नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, रियल एस्टेट कारोबारी विनीत कुमार वर्मा का शव चार जनवरी को नंदिनी एन्क्लेव के फ्लैट बी-5/405 में मिला था। पुलिस ने मृतक के पिता रजनेश वर्मा की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया। पड़ताल में पता चला कि विनीत गोमतीनगर निवासी पूनम सिंह के संपर्क में था। परिजनों को बिना बताए नंदिनी एन्क्लेव में किराये पर फ्लैट लेकर कारोबारी रहने लगा था। पूनम ने जब दूरी बनाई तो कारोबारी जान की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर की मदद से पड़ताल शुरू की तो अहम सुराग मिले। बुधवार को पुलिस ने इंदिरा नहर के पास से पूनम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वारदात का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


दो साल से थे दोनों के संबंध
एडीसीपी दक्षिणी राजेश श्रीवास्तव के मुताबिक, पूछताछ में पूनम ने बताया कि पिता की मौत के बाद ही विनीत से मुलाकात हुई थी। दो साल तक संबंध रखने के बाद कुछ समय से पूनम ने दूरी बनाने लगी और बात करने के लिए भी मना कर दिया। 27 दिसंबर की शाम विनीत ने कॉल कर मिलने व बात करने का दबाव बनाया। इनकार पर जान देने की धमकी दी। अनहोनी के डर से पूनम फ्लैट पर पहुंची, जहां दोनों में बहस होने लगी। धक्का-मुक्की के दौरान विनीत गिर गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई थी। इसके बाद वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए आरोपी ने विनीत के गले में रस्सी का फंदा बनाया और दूसरा हिस्सा पंखे से लटका दिया। लेकिन फंदा टूट गया और शव नीचे आ गिरा। इसके बाद फ्लैट से निकलकर पूनम ने विनीत के मोबाइल को गोमती में फेंक दिया और कानपुर चली गई, यहां कुछ दिन रहने के बाद नोएडा अपने बिल्डर पति के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले साथ में काम करते थे पूनम व विनीत
पूछताछ में सामने आया कि पूनम का पति अक्सर बाहर रहता था। उधर विनीत के भी पत्नी से संबंध अच्छे नहीं थे। विनीत व पूनम पहले एक साथ काम करते थे। पारिवारिक दिक्कतों को साझा करने के दौरान ही दोनों में नजदीकी बढ़ी थीं।


पूनम की गाड़ी की नहीं होती थी एंट्री, चौकीदार से मिला सुराग
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने से ही विनीत ने गंगोत्री का फ्लैट छोड़कर नंदिनी एन्क्लेव में फ्लैट लिया था। यहां के गार्ड को मना कर रखा था कि पूनम की गाड़ी की एंटी रजिस्टर में नहीं करेगा। इसका फायदा पूनम ने 27 दिसंबर को भी उठाया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे से पूरी सच्चाई पता चल गई। चौकीदार से पूनम की कार का नंबर पता चला, जिसके जरिये गाड़ी मालिक व चालक तक पहुंचे। चालक से महिला के परिचित और फिर उसका मोबाइल नंबर व पता मालूम चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed