लखनऊ : टीईटी-2021 का परिणाम 8 अप्रैल को जारी होगा, आज उत्तर कुंजी जारी होगी
आठ अप्रैल को टीईटी-2021 का परिणाम जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 2021 को टीईटी का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया था। उसके बाद 23 जनवरी को पुन: परीक्षा आयोजित की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा-2021 का परिणाम 8 अप्रैल को जारी होगा। टीईटी की उत्तरकुंजी बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि टीईटी 2021 सभी जिलों में 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 21 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। लेकिन परीक्षा में करीब 19 लाख अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को टीईटी-2021 का परिणाम जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 28 नवंबर 2021 को टीईटी का प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा को निरस्त किया गया था। उसके बाद 23 जनवरी को पुन: परीक्षा आयोजित की गई।