फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Tejas Express stopped in fog, reached late by 13 hours; Refund system has ended in this train

लखनऊ:कोहरे में तेजस एक्सप्रेस हुई निष्तेज, 13 घंटे पहुंची लेट; खत्म हो चुकी है इस ट्रेन में रिफंड की व्यवस्था

Sun, 12 Jan 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 08:22 AM IST
सार

Tejas Express: दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 82502) को शुक्रवार रात 10:05 बजे पहुंचना था, लेकिन ये शनिवार सुबह 11:24 बजे लखनऊ पहुंची।

विज्ञापन
Lucknow: Tejas Express stopped in fog, reached late by 13 hours; Refund system has ended in this train
तेजस एक्सप्रेस में लेट होने पर रिफंड नहीं मिल रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 कोहरे के कारण देश की पहली कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस भी निष्तेज साबित हुई। शुक्रवार को यह 13.12 घंटे देर से लखनऊ पहुंची। यह पहला मौका है जब यह ट्रेन इतना लेट हुई है। इस कारण शनिवार को ट्रेन निरस्त कर दी गई। ट्रेन लेट होने की दशा में मिलने वाला रिफंड बंद होने के बाद से इसकी चाल और बिगड़ने लगी है।

विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के बीच कॉर्पोरेट ट्रेन तेजस वर्ष 2019 में पटरी पर उतारी गई थी। ट्रेन के एक घंटे लेट होने पर पहले सौ रुपये व दो घंटे से अधिक लेट होने पर 250 रुपये रिफंड का नियम था। आईआरसीटीसी प्रशासन ने अब इस व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसका असर ट्रेन की चाल पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन


दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली तेजस एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 82502) को शुक्रवार रात 10:05 बजे पहुंचना था, लेकिन ये शनिवार सुबह 11:24 बजे लखनऊ पहुंची। इसके चलते शनिवार को दोनों ओर से चलने वाली तेजस एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। ट्रेन के लेट होने के पीछे कोहरे को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी सवा छह घंटे हुई लेट
शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस सवा छह घंटे लेट रवाना हुई थी। शनिवार को यह ट्रेन तीन घंटे लेट गई। 02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल पांच घंटे, 15705 चंपारण एक्सप्रेस सात घंटे, 15743 फरक्का एक्सप्रेस तीन घंटे, दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। 15 अन्य ट्रेनें दो से चार घंटे तक देरी की शिकार हुईं।


देरी के शिकार हुए विमान
कोहरे के चलते लखनऊ से मस्कट जाने वाली फ्लाइट ओवी 706 शनिवार को चार घंटे देरी से उड़ान भर सकी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मस्कट जाने वाली फ्लाइट आईएक्स 816, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2055, एयर इंडिया एक्सप्रेस की पुणे की फ्लाइट आईएक्स 1118 एक-एक घंटे लेट रही। मुंबई से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5264 एक घंटे, मस्कट से आने वाली ओवी 705 तीन घंटे लेट रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed