{"_id":"61b63a77fb5175396407fefa","slug":"lucknow-tahrir-given-for-registering-a-case-against-the-person-who-declared-faith-for-beheading-jitendra-tyagi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : जितेंद्र त्यागी का सिर काटने पर ईनाम की घोषणा करने वाले पर केस दर्ज के लिए दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : जितेंद्र त्यागी का सिर काटने पर ईनाम की घोषणा करने वाले पर केस दर्ज के लिए दी तहरीर
Mon, 13 Dec 2021 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:34 PM IST
सार
मंच ने तहरीर में कहा है कि वसीम रिजवी के जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बनने पर हैदराबाद के फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।
विज्ञापन
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा करने वाले हैदराबाद के फिरोज खान के खिलाफ हिंदू संरक्षण एवं जीविका सृजन मंच के पदाधिकारियों ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंच ने तहरीर में कहा है कि वसीम रिजवी के जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी बनने पर हैदराबाद के फिरोज खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इसमें कहा है कि त्यागी का सिर काटने वाले को 50 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। फिरोज का यह कृत्य धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाला और दंगा भड़काने का प्रयास है। ऐसे में फिरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मंच पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में कमलेश तिवारी की हत्या भी इसी तरह की गई थी। दोबारा अगर ऐसी घटना हुई तो उसका जवाब दिया जाएगा। हजरतगंज इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ल ने मामले में छानबीन के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मंच पदाधिकारी सुबोध मोहन शुक्ल, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चतुर्वेदी और अधिवक्ता रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन