फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow students helped a girl meet her family

भाई-बहन ने एक बच्ची को ऐसे मिलवाया उसके परिवार से

Tue, 08 Dec 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Dec 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
lucknow students helped a girl meet her family

ग्यारहवीं में पढ़ने वाले भाई-बहन अर्णव रतन और अर्शिया रतन की मदद से नौ साल की दीपिका अपने परिवारीजनों तक पहुंच गई। दीपिका चार दिसंबर को झांसी से भटक कर चारबाग स्टेशन चली आई थी।

विज्ञापन


जीआरपी ने बच्ची को चाइल्ड लाइन के जरिये पराग नारायण रोड स्थित राजकीय बाल गृह (शिशु) भिजवा दिया था। दो दिन तक बच्ची के घरवालों के बारे में जानने की कोशिश तक नहीं की गई।
विज्ञापन


रविवार को स्टडी हॉल में पढ़ने वाले भाई-बहन अर्णव व अर्शिया काउंसलिंग के मकसद से बाल गृह पहुंचे, जहां बातचीत में दीपिका उनसे काफी घुलमिल गई। उसने बताया कि मां की पिटाई से नाराज होकर वह घर से चली आई थी और ट्रेन में बैठकर यहां आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि वह चौथी की छात्रा है। अर्णव व अर्शिया ने घर का पता या पिता का फोन नंबर पूछा, लेकिन वह नहीं बता पाई। हालांकि, अपने भाई राजा का फोन नंबर लिखकर दे दिया।

ट्रेन में कट गई दीपिका के पिता की जेब

lucknow students helped a girl meet her family

इस पर कॉल कर उन्होंने घरवालों को दीपिका के लखनऊ में होने की जानकारी दी और बच्ची की बात भी कराई। रविवार शाम को ही पिता हरिनाम लखनऊ रवाना हो गए, लेकिन ट्रेन में किसी शातिर ने उसकी जेब काट ली।

सोमवार को हरिनाम बाल गृह आए तो दीपिका अपने पिता से लिपटकर रोने लगी। हरिनाम भी भावुक हो उठे। सुपुर्दगी के पहले होने वाली औपचारिकता के लिए हरिनाम का आईडी प्रूफ मांगा गया तो उन्होंने जेब कटने की बात बताई।

इस पर छात्रों की मां और आईएएस अधिकारी कामिनी रतन चौहान ने झांसी के डीएम अनुराग यादव से बात करके तत्काल हरिनाम के पते का वेरिफिकेशन करवाकर कागजी कार्रवाई पूरी कराई। इसके बाद दीपिका को उसके पिता को सौंप दिया गया। साथ ही उसके झांसी तक पहुंचने का इंतजाम भी कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed