{"_id":"6a130ef3f2ecaf348d065c61","slug":"lucknow-student-held-hostage-in-flat-gang-raped-for-four-days-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: छात्रा को फ्लैट में बंधक बनाकर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली में दर्ज हुआ केस हुआ ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: छात्रा को फ्लैट में बंधक बनाकर चार दिन तक सामूहिक दुष्कर्म, दिल्ली में दर्ज हुआ केस हुआ ट्रांसफर
Sun, 24 May 2026 08:15 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 24 May 2026 08:15 PM IST
सार
तीनों आरोपी चार दिन तक बंधक बनाकर छात्रा का शोषण करते रहे। वे बाहर जाते समय फ्लैट को बाहर से बंद कर देते थे। छात्रा ने दिल्ली पहुंचकर आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। आरोपियों की तलाश में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही छात्रा को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में बंधक बनाया गया। उसके परिचित और दो साथियों ने 15 मई से 18 मई के बीच सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा ने दिल्ली पहुंचकर आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई। मामला लखनऊ से जुड़ा होने के कारण 22 मई को मामला सुशांत गोल्फ सिटी स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
छात्रा के अनुसार, कॉलेज में छुट्टी होने पर एक मई को वह जौनपुर अपने घर गई थी। परीक्षा का एडमिट कार्ड लेने वह 15 मई को दिल्ली लौट रही थी। पिता ने उसे जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाया था। रास्ते में पुराने दोस्त जौनपुर के जलालपुर के बहरीपुर निवासी शिवम यादव ने व्हाट्सएप पर मेसेज कर चारबाग स्टेशन पर मिलने के लिए कहा। चारबाग पहुंचने पर शिवम और सनी यादव ने उसे ट्रेन से उतार लिया। वे उसे बहाने से सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर ले गए। वहां शिवम ने कोल्ड कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। 16 मई को सनी ने भी गलत काम किया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोपी शिवम ने उसे दवा खाने के लिए दी, पर उसने मना कर दिया।
विज्ञापन
17 मई को शिवम व उसके दो साथियों ने किया गलत काम
छात्रा के अनुसार, 17 मई को शिवम का तीसरा दोस्त भी फ्लैट पहुंचा। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। तीनों आरोपी चार दिन तक बंधक बनाकर उसका शोषण करते रहे। वे बाहर जाते समय फ्लैट को बाहर से बंद कर देते थे। आरोपियों ने शोर न मचाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठाकर आरोपी भागे
18 मई को दिनभर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्रा को चारबाग स्टेशन पहुंचाया और उसे सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर भाग गए। बरेली पहुंचने पर छात्रा ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। इस पर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी। इसके बाद जीआरपी टीम ने छात्रा की सहायता की। 20 मई को छात्रा ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
आरोपियों की तलाश में चार टीम गठित
एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ यादव ने बताया कि 22 मई को केस सुशांत गोल्फ सिटी थाने ट्रांसफर हुआ और पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।