फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow student commits suicide in kota

लखनऊ के स्टूडेंट ने कोटा में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह

Fri, 08 Dec 2017 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
lucknow student commits suicide in kota
डेमो
लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर टीटीई के बेटे ने राजस्थान में फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटर के बाद नेशनल इंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की तैयारी करने के लिए कोटा के प्रतिष्ठित संस्थान में कोचिंग कर रहा था।
विज्ञापन


बुधवार शाम उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर लखनऊ पहुंचे ।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि रोशन अजीज आलमबाग के हरिचंदपुर गढ़ी कनौरा में रहते हैं। उनका बेटा अब्दुल्ला (नीट) कोटा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र स्थित राजीवगांधीनगर के हॉस्टल में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल की कर रहा था तैयारी

lucknow student commits suicide in kota
अब्दुल्ला ( फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
वह जिस हॉस्टल में रहता था, वहां उसे तीन दिन से देखा नहीं गया। बुधवार शाम वार्डन और अन्य छात्र उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद पाया। झांकने पर उसका शव फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया। 

सूचना पाकर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अब्दुल्ला ने पारिवारिक तनाव के चलते खुदकुशी की बात कही है।

हालांकि, अब्दुल्ला के पिता का कहना है कि वह परिवार की वजह से तनाव में नहीं था। वह मेधावी था पर हो सकता है कि पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो। पिता  मां रजिया व बहन सुनया, सिमरन  व मुन्नी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed