{"_id":"5a2a33ae4f1c1bce408bbb12","slug":"lucknow-student-commits-suicide-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ के स्टूडेंट ने कोटा में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ के स्टूडेंट ने कोटा में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी ये वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर टीटीई के बेटे ने राजस्थान में फांसी लगाकर जान दे दी। वह इंटर के बाद नेशनल इंट्रेंस कम एलिजिबिलिटी टेस्ट (नीट) की तैयारी करने के लिए कोटा के प्रतिष्ठित संस्थान में कोचिंग कर रहा था।
बुधवार शाम उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका पाया गया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजन शव लेकर लखनऊ पहुंचे ।
इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि रोशन अजीज आलमबाग के हरिचंदपुर गढ़ी कनौरा में रहते हैं। उनका बेटा अब्दुल्ला (नीट) कोटा के जवाहरनगर थाना क्षेत्र स्थित राजीवगांधीनगर के हॉस्टल में रहकर मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

Trending Videos
मेडिकल की कर रहा था तैयारी
अब्दुल्ला ( फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
वह जिस हॉस्टल में रहता था, वहां उसे तीन दिन से देखा नहीं गया। बुधवार शाम वार्डन और अन्य छात्र उसके कमरे में पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद पाया। झांकने पर उसका शव फंदे से लटका देख हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर आई पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया और परिवारीजनों को सूचना दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें अब्दुल्ला ने पारिवारिक तनाव के चलते खुदकुशी की बात कही है।
हालांकि, अब्दुल्ला के पिता का कहना है कि वह परिवार की वजह से तनाव में नहीं था। वह मेधावी था पर हो सकता है कि पढ़ाई को लेकर कुछ तनाव में हो। पिता मां रजिया व बहन सुनया, सिमरन व मुन्नी सदमे में हैं।