फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow STF arrested five for weapon supply.

लखनऊ एसटीएफ ने पकड़ी असलहों की खेप, संडीला रेलवे स्टेशन से पांच गिरफ्तार

Tue, 22 Oct 2019 08:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Oct 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow STF arrested five for weapon supply.
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

लखनऊ एसटीएफ की टीम ने मंगलवार तड़के संडीला रेलवे स्टेशन के निकट मध्यप्रदेश से आजमगढ़ के शातिरों को असलहा सप्लाई करने आए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 23 पिस्टल और 23 मैगजीन बरामद हुई हैं। एसटीएफ के एसआई ने छह लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला संडीला कोतवाली में दर्ज कराया है।

विज्ञापन


सोमवार रात एसटीएफ लखनऊ टीम को जानकारी मिली कि आजमगढ़ के शातिर अवैध शस्त्रों की सप्लाई लेने के लिए मध्यप्रदेश के सप्लायरों से संडीला रेलवे स्टेशन के निकट मिलेंगे। इस पर एसटीएफ के एसआई मनोज कुमार पांडेय ने आजमगढ़ से ही संदिग्धों की निगरानी शुरू करा दी।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के संडीला रेलवे स्टेशन के निकट साढ़े तीन बजे पुलिस टीम को छह संदिग्ध युवक नजर आए तो घेराबंदी की गई। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आकाश डाबर, सौरभ यादव, केहर सिंह यादव, सद्दाम हुसैन और गौरव मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंग का मुखिया सौरभ यादव असलहों की सप्लाई करता है, जबकि मध्यप्रदेश से सप्लाई लाने वाले गैंग का सरगना करतार सिंह फरार हो गया। एसपी ने बताया कि ये पता किया जा रहा है कि असलहे किस वारदात को अंजाम देने के लिए मंगाए गए थे।

असलहा तस्करों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

संडीला में एसटीएफ द्वारा असलहों की खेप पकड़े जाने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस तस्करों का पूरा नेटवर्क पता लगाने में जुटी है। तस्करों के सरगना सौरभ यादव ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के करतार सिंह से असलहे मंगवाकर यूपी के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करता था।

करतार सिंह उसे 12 हजार रुपये में पिस्टल देता था जिसे वह गौरव, सद्दाम और केहर यादव के जरिये 25 हजार रुपये में बेचता था। अयोध्या विवाद पर कोर्ट के आने वाले फैसले से पहले यूपी एसटीएफ की कार्रवाई में पकड़ी गई असलहों की खेप के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed