लखनऊ : सपा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती ने भाजपा पर बोला हमला, बोलीं- भाजपा राज में बढ़े महिला उत्पीड़न के मामले
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि सपा सरकार बनी तो महिला सुरक्षा, उनके सम्मान और रोजगार के लिए नई योजनाएं लाई जाएंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा राज में महिला उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। सपा सरकार बनी तो महिला सुरक्षा, उनके सम्मान और रोजगार के लिए नई योजनाएं चलाई जाएंगी। भाजपा शासन में बंद की गई योजनाओं को दोबारा शुरू कराया जाएगा। वह महानगर कार्यालय में आयोजित महिला कार्यकर्ता जागरुकता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं का आह्वान किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में एक-एक वोट का हिसाब रखें। महिलाओं को बूथ तक लाने और मतदान कराने की जिम्मेदारी संभाले। ताकि 2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
एक तरह महिलाओं के हत्या, अपहरण एवं लूट की घटनाएं बढ़ी हैंतो दूसरी तरफ महंगाई की मार पड़ रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष जारीना उस्मानी ने सपा सरकर बनने पर समाजवादी पेंशन योजना लागू किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने कहा कि महिलाओं की लामबंदी से प्रदेश में सपा सरकार बनेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता किरन पांडेय ने की एवं संचालन निखत ने किया। इस दौरान जिन्नत कहकशा, शिल्पी चौधरी, प्रियंका श्रीवास्तव एडवोकेट, सरिता यादव, सुधा, लता जायसवाल, जीनत कौसर, कल्पना रस्तोगी आदि ने संबोधित किया।