{"_id":"62ab6d11799e0e294d263a9a","slug":"lucknow-sp-president-appealed-to-the-party-candidates-to-win-the-by-election-said-vote-for-the-sp-candidate-to-save-the-constitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की, बोले- संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी को दें वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की, बोले- संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी को दें वोट
Thu, 16 Jun 2022 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को भाजपा से धोखा मिला है। किसानों की आय सन् 2022 में दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। नौकरियों में भर्ती पर घोटाला ही हो रहा है। निवेश के नाम पर तमाम झूठे सपने दिखाए जाते हैं। युवाओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन व वाईफाई कनेक्शन के वादे भी झूठे निकले।
विज्ञापन
आजम खां और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क हा कि भाजपा की मनमानी व सत्ता के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए उसे उपचुनाव में हराना होगा। सपा को जीत दिलाने का मतलब लोकतंत्र को सशक्त बनाना और संविधान को बचाना है।
उन्होंने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और रामपुर में आसिम रजा को जीताने की अपील की। कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार पांच साल बिना कोई काम किए सिर्फ सपा सरकार के कामों को ही अपना बताती रही। दोबारा सत्ता में आने के बाद सिर्फ बुलडोजर की धमक से ही कार्यकाल पूरा करना चाहती है। भाजपा सरकार ने दो ही सौगातें दी हैं महंगाई और भ्रष्टाचार। हर तरफ अराजकता व अव्यवस्था का बोलबाला है। बेकारी व सरकारी अन्याय भी भाजपा की ही देन है।
उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों को भाजपा से धोखा मिला है। किसानों की आय सन् 2022 में दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। नौकरियों में भर्ती पर घोटाला ही हो रहा है। निवेश के नाम पर तमाम झूठे सपने दिखाए जाते हैं। युवाओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन व वाईफाई कनेक्शन के वादे भी झूठे निकले।
विज्ञापन
आजमगढ़ में जनसभा करेंगे आजम
सपा के वरिष्ठ विधायक आजम खां 18 जून को आजमगढ़ में जनसभा करेंगे। वह मुबारकपुर और बिलरियागंज में जनसभा करेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी करेंगे।