फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP President appealed to the party candidates to win the by-election, said - vote for the SP candidate to save the constitution

लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीताने की अपील की, बोले- संविधान बचाने के लिए सपा प्रत्याशी को दें वोट

Thu, 16 Jun 2022 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 16 Jun 2022 11:19 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों और नौजवानों को भाजपा से धोखा मिला है। किसानों की आय सन् 2022 में दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। नौकरियों में भर्ती पर घोटाला ही हो रहा है। निवेश के नाम पर तमाम झूठे सपने दिखाए जाते हैं। युवाओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन व वाईफाई कनेक्शन के वादे भी झूठे निकले।

 

विज्ञापन
Lucknow: SP President appealed to the party candidates to win the by-election, said - vote for the SP candidate to save the constitution
आजम खां और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क हा कि भाजपा की मनमानी व सत्ता के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए उसे उपचुनाव में हराना होगा। सपा को जीत दिलाने का मतलब लोकतंत्र को सशक्त बनाना और संविधान को बचाना है।
विज्ञापन


उन्होंने आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव और रामपुर में आसिम रजा को जीताने की अपील की। कहा, भाजपा की डबल इंजन सरकार पांच साल बिना कोई काम किए सिर्फ सपा सरकार के कामों को ही अपना बताती रही। दोबारा सत्ता में आने के बाद सिर्फ  बुलडोजर की धमक से ही कार्यकाल पूरा करना चाहती है। भाजपा सरकार ने दो ही सौगातें दी हैं महंगाई और भ्रष्टाचार। हर तरफ  अराजकता व अव्यवस्था का बोलबाला है। बेकारी व सरकारी अन्याय भी भाजपा की ही देन है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों को भाजपा से धोखा मिला है। किसानों की आय सन् 2022 में दोगुनी करने का वादा पूरा नहीं हुआ। नौकरियों में भर्ती पर घोटाला ही हो रहा है। निवेश के नाम पर तमाम झूठे सपने दिखाए जाते हैं। युवाओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन व वाईफाई कनेक्शन के वादे भी झूठे निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ में जनसभा करेंगे आजम
सपा के वरिष्ठ विधायक आजम खां 18 जून को आजमगढ़ में जनसभा करेंगे। वह मुबारकपुर और बिलरियागंज में जनसभा करेंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं भी करेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed