फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP President Akhilesh Yadav appealed to party workers and youth, consider counting centers to be pilgrimage centers of democracy.

लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से की अपील, मतगणना केंद्रों को लोकतंत्र का तीर्थ समझकर डटे रहें

Wed, 09 Mar 2022 08:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Mar 2022 08:11 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच हुई जंग में बृहस्पतिवार निर्णायक सिद्ध होगा। भाजपा के झूठे वादों, बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार से मतदाता क्षुब्ध हैं। यही वजह है कि मतदाताओं ने सपा गठबंधन को समर्थन देकर भाजपा सरकार को करारी शिकस्त दी है।

विज्ञापन
Lucknow: SP President Akhilesh Yadav appealed to party workers and youth, consider counting centers to be pilgrimage centers of democracy.
सपा मुखिया अखिलेश यादव

विस्तार

समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर युवाओं से अपील की है कि मतगणना केंद्रों को लोकतंत्र का तीर्थ समझकर वहां जाएं और डटे रहें। सत्तापक्ष द्वारा चुनाव परिणाम में हेराफेरी की हर साजिश को असंभव बना दें। सपा गठबंधन की जीत हो रही है। तभी भाजपाई धांधली की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी तरह जारी बयान में सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जनआकांक्षा और सत्तालोलुपता के बीच हुई जंग में बृहस्पतिवार निर्णायक सिद्ध होगा। भाजपा के झूठे वादों, बढ़ती महंगाई एवं भ्रष्टाचार से मतदाता क्षुब्ध हैं। यही वजह है कि मतदाताओं ने सपा गठबंधन को समर्थन देकर भाजपा सरकार को करारी शिकस्त दी है। भाजपा को इसका अहसास है। यही वजह है कि वह षडयंत्र और साजिशों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ, फरेब और छल छद्म की राजनीति करने से बाज आने वाली नहीं है। मतदान के दौरान उसने अपने विरोधियों के साथ दुर्व्यवहार किया। तमाम लोग मतदान से वंचित रहे। ईवीएम बहुत जगह टीन का खाली डब्बा बनकर रह गई। अब अपनी खीझ मिटाने के लिए भाजपा नेता अफवाहबाजी के साथ वोटों की हेराफेरी के दुष्प्रयास में जुट गए हैं। जनता में भ्रम फैलाने के लिए एक्जिट पोल का सहारा लिया गया है, जिसकी जनता ने पोल खोल दी है। समाजवादी साथियों के मनोबल को तोड़ने की हरकतें की जा रही है, लेकिन ऐसी किसी भी हरकत का कोई असर नहीं होगा। जनता ने स्वयं यह माना है कि विधानसभा चुनाव 2022 लोकतंत्र और संविधान की प्रतिष्ठा बचाना उनका नैतिक धर्म है। राज्य कर्मचारियों सहित बेरोजगारी से पीड़ित नौजवानों और भाजपाई कुनीतियों से त्रस्त किसानों, गरीबों ने भाजपा की कारगुजारियों को उजागर कर उनको सबक सिखाने का काम किया है। जनता ने समाजवादी गठबंधन को हृदय से अपना शुभचिंतक माना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed