फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: SP MP Azam Khan's condition critical, son's condition fine

लखनऊ : सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर, अखिलेश यादव पहुंचे मेदांता

Fri, 14 May 2021 05:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 14 May 2021 05:17 PM IST
सार

सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी से बातचीत की। मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: SP MP Azam Khan's condition critical, son's condition fine
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी से बातचीत की। मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन


संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला खा की सेहत ठीक है। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह खां को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मेदांता के डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर राजीव कपूर से मुलाकात कर आजम खां के सेहत की जानकारी ली। वह आजम का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम से भी मिले। अखिलेश यादव ने दिल्ली से भी मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बुलाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed