{"_id":"5deb9e368ebc3e1bd468921e","slug":"lucknow-sp-leaders-and-akhilesh-yadav-protests-against-up-govt-for-unnao-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, जब पुलिस ने दौड़ाया तो कैद हुईं ऐसी तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: लखनऊ में विरोध प्रदर्शन, जब पुलिस ने दौड़ाया तो कैद हुईं ऐसी तस्वीरें
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बीती रात उन्नाव पीड़िता की मौत के बाद मामले में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी पार्टियों ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी बीच शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ में विधानभवन के सामने धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में विधानभवन पहुंचने वाले सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
2 of 5
सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि पर आक्रोश जताने के लिए अखिलेश यादव 11 बजे विधानभवन के सामने पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए। इसके बाद बड़ी संंख्या में उनके समर्थन में पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनके बीच हुई झड़प में भगदड़ मच गई। इस दौरान न केवल पुरुष बल्कि महिलाओं के खिलाफ भी पुलिस बेहद सख्त नजर आई।
3 of 5
सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं का विधानभवन पहुंचना शुरू हो गया था। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सपा पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी।
विज्ञापन
4 of 5
सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा उन्नाव की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी जिंदा रहना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश के बाद भी वह नहीं बची। बीजेपी सरकार में यह पहली घटना नहीं है। बीजेपी सरकार में बेटियां न्याय मांग रही हैं।
5 of 5
सपा नेताओं और पुलिस के बीच झड़प
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा करती है। राज्य सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।