फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow South Zone finishes third in Kabaddi.

Lucknow News: कबड्डी में लखनऊ साउथ जोन तीसरे स्थान पर

Thu, 06 Aug 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lucknow South Zone finishes third in Kabaddi.
लखनऊ। सीआईएससीई (यूपी) रीजनल बालिका कबड्डी टूर्नामेंट के अंडर-14, अंडर 17 और अंडर 19 वर्ग में मेजबान लखनऊ साउथ जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 14 और अंडर 19 वर्ग में वाराणसी विजेता और गाजियाबाद उपविजेता रहा। अंडर 17 वर्ग में गाजियाबाद को पहला स्थान मिला जबकि वाराणसी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। राजाजीपुरम के ए-ब्लॉक स्थित लखनऊ पब्लिक कॉलेज में आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में आगरा, गोरखपुर, लखनऊ साउथ, वाराणसी, गाजियाबाद, लखनऊ नॉर्थ, कानपुर साउथ और बरेली जोन की टीमों ने अपनी चुनौती पेश की।
विज्ञापन

समापन समारोह की मुख्य अतिथि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज की निदेशिका निकिता सिंह और प्रधानाचार्या भारती गोसाईं ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं। इस दौरान सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed