फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: sought clarification from DM of Pratapgarh and Additional District Magistrate of Jalaun, Sonbhadra, S

Lucknow : प्रतापगढ़ के डीएम और जालौन, सोनभद्र, सहारनपुर के अपर जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा

Mon, 06 Nov 2023 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 06 Nov 2023 09:42 PM IST
सार

जालौन, सोनभद्र और सहानरपुर जिलों में तहसीलों के आवासीय भवनो के निर्माण में देरी पर तीनों जिलों के अपर जिलाधिकारियों से भी जवाब तलब किया है। मनीषा त्रिघाटिया ने सोमवार को राजस्व विभाग के भवन निर्माण की समीक्षा की।

विज्ञापन
Lucknow: sought clarification from DM of Pratapgarh and Additional District Magistrate of Jalaun, Sonbhadra, S
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्व परिषद आयुक्त मनीषा त्रिघाटिया ने प्रतापगढ़ में राजस्व अधिकारियों के आवास निर्माण का उपयोगिता प्रमाण पत्र पेश नहीं करने और कार्य में उदासीनता बरतने पर जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। जालौन, सोनभद्र और सहानरपुर जिलों में तहसीलों के आवासीय भवनो के निर्माण में देरी पर तीनों जिलों के अपर जिलाधिकारियों से भी जवाब तलब किया है। मनीषा त्रिघाटिया ने सोमवार को राजस्व विभाग के भवन निर्माण की समीक्षा की।

विज्ञापन


राजस्व परिषद में आयोजित बैठक में आयुक्त ने सोनभद्र की नवसृजित ओबरा तहसील में भवनों के निर्माण का प्रस्ताव नहीं भेजने पर अपर जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। सहारनपुर की रामपुर मनिहारन तहसील में आवासीय भवनों के निर्माण का प्रस्ताव नहीं भेजने पर अपर जिलाधिकारी और गलत तथ्य पेश करने पर अधिशासी अभियंता मोहित गुप्ता भी स्पष्टीकरण मांगा है। जालौन की तहसील उरई के आवासीय भवन का निर्माण कार्य के संबंध में प्रस्ताव नहीं भेजने पर अपर जिलाधिकारी (एफआर) से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


शामली कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवन का निर्माण कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने पर उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक का स्पष्टीकरण मांगा है। गोंडा में आवासीय भवन के निर्माण कार्य का उपयोगिता प्रमाण पत्र पेश नहीं करने पर अधिशासी अभियंता वी.के. त्रिपाठी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। बैठक में चित्रकूट जिले से कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बैठक के लिए नामित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed