फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Shri Ram Janmotsav organized in 40 districts on Ram Navami

Lucknow : रामनवमी पर 40 जिलों में श्रीराम जन्मोत्सव और रामायण कॉन्क्लेव का आयोजन, वडोदरा में उत्सव आज से

Thu, 23 Mar 2023 05:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2023 05:30 AM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से 40 जिलों में श्रीराम जन्मोत्सव ''भए प्रकट कृपाला'' का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रामायण कॉन्क्लेव, श्रीरामचरितमानस पाठ, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow : Shri Ram Janmotsav organized in 40 districts on Ram Navami
सांकेतिक तस्वीर...

विस्तार

प्रदेश में नवरात्रि से रामनवमी तक राम से जुड़े आयोजनों की धूम रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से 40 जिलों में श्रीराम जन्मोत्सव ''भए प्रकट कृपाला'' का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही रामायण कॉन्क्लेव, श्रीरामचरितमानस पाठ, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही गुजरात में राष्ट्रीय संगोष्ठी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग के अयोध्या शोध संस्थान की ओर से रामनवमी को भव्यता से मनाने के लिए उत्सव शृंखला आयोजित की जा रही है। प्रदेश के 40 जिलों में श्रीराम जन्मोत्सव ''भए प्रकट कृपाला'' का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत कलश यात्रा, शोभा यात्रा, झांकी, श्रीरामचरितमानस पाठ, भजन-कीर्तन के कार्यक्रम होंगे। कलाकारों की ओर से पारंपरिक सोहर व राम जन्म संबंधी अन्य संस्कार गीत भी गाए जाएंगे। साथ ही प्रदेश भर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देश-विदेश के विद्वानों की चर्चाओं, प्रतियोगिताओं, शोभा यात्रा आदि कार्यक्रमों का आयोजन संस्थान करेगा। इसके माध्यम से रामकथा के मूल और प्रेरक तत्वों की ओर ध्यान आकृष्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि श्रीराम नवमी के अवसर पर आयोजनों की शृंखला में चित्रकूट में 24 से 30 मार्च तक श्रीरामकथा की लीला प्रस्तुतियों पर एकाग्र प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बिजाबर मंदिर रामघाट पर आयोजित समारोह में आदर्श रामलीला मंडली, सांस्कृतिक संगम, आंजनेय कला मंडल, श्रीकृष्ण लीला संस्थान सहित विभिन्न लीला मंडलियों द्वारा लीला की प्रस्तुति होगी। कई कलाकार भक्ति संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में चल रहे रामायण कॉन्क्लेव के क्रम में 25-26 मार्च को गोरखपुर, 27-28 मार्च को कानपुर, 28 मार्च को आगरा में समारोह आयोजित होंगे। 15 जिलों में चल रही उत्सव श्रृंखला का समापन 30-31 मार्च को अयोध्या में समारोह के साथ होगा। रामायण कॉन्क्लेव के अन्तर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। कॉन्क्लेव का आयोजन हाल में ही मैनपुरी व फिरोजाबाद में भी हुआ है।


वडोदरा में दो दिवसीय रामोत्सव आज से
अयोध्या शोध संस्थान की ओर से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में 23-24 मार्च को वडोदरा में रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पारुल विश्वविद्यालय में हो रहे समारोह का उद्घाट्न अयोध्या के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण स्वामी करेंगे। 23 मार्च को राम की शक्तिपूजा और विदुषी उमा डोगरा के कथक के कार्यक्रम होंगे। 24 मार्च को रामायण पर राष्ट्रीय संगोष्ठी तथा फौजिया दास्तानगो की ओर से दास्तान-ए-राम की प्रस्तुति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed