फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Shernies won the Women's Premier League trophy.

Lucknow News: लखनऊ शेरनीज ने वीमेंस प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती

Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Shernies won the Women's Premier League trophy.
लखनऊ। लखनऊ शेरनीज ने सेज फाल्कन को 7 रनों से हराकर पहली लखनऊ वीमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता। सोमवार को सेज ग्राउंड पर खेले गए फाइनल में शेरनीज ने 115 रनों का लक्ष्य दिया था। सेज फाल्कन 20 ओवरों में 7 विकेट पर 107 रन ही बना पाई। टॉस जीतकर सेज फाल्कन ने लखनऊ शेरनीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
विज्ञापन

लखनऊ शेरनीज ने आयुषी श्रीवास्तव के नाबाद 57 रनों और कात्यानी पाठक के 31 रनों की मदद से 6 विकेट पर 114 रन बनाए। यह इस लीग का सर्वाधिक स्कोर था। आयुषी ने 36 गेंदों पर 8 चौकों के साथ अपनी नाबाद पारी खेली, जो लीग की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही। कात्यानी ने 29 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।
विज्ञापन

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। सेज फाल्कन की अर्चना यादव ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए। निधि सिंह को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए सेज फाल्कन ने अच्छी शुरुआत की। आरजू सिंह ने 42 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। सोनाली सिंह 30 रनों पर नाबाद रहीं, पर जीत नहीं दिला सकीं। अंडर 19 वर्ल्ड कप विजेता टीम की सदस्य अर्चना ने 9 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरनीज की गेंदबाज सान्वी भाटिया ने आखिरी ओवरों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें अर्चना, श्रद्धा और निधि के विकेट शामिल थे। फाइनल के बाद खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सीएएल के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि मुंबई के एक उद्योग घराने ने आरजू सिंह और प्रियांशी यादव को गोद लिया है। कंपनी उनके अभ्यास का खर्च उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed