फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Service of two hundred outsourcing employees will be terminated, Lohia Institute has given notice to the supplier agency

लखनऊ : 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा होगी समाप्त, लोहिया संस्थान ने आपूर्तिकर्ता एजेंसी को थमाया नोटिस

Thu, 24 Mar 2022 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Mar 2022 12:20 AM IST
सार

संस्थान प्रशासन ने बुधवार को मानव संसाधन मुहैया कराने वाली एजेंसी को इसका नोटिस थमा दिया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन किया। इससे संस्थान में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन
Lucknow: Service of two hundred outsourcing employees will be terminated, Lohia Institute has given notice to the supplier agency
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट - फोटो : amar ujala

विस्तार

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में संविदा के आधार पर काम कर रहे 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा रही है। इसके तहत संस्थान प्रशासन ने बुधवार को मानव संसाधन मुहैया कराने वाली एजेंसी को इसका नोटिस थमा दिया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने बुधवार को प्रशासनिक भवन में धरना प्रदर्शन किया। इससे संस्थान में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


लोहिया संस्थान में नेशनल हेल्थ मिशन के तहत करीब 200 आउटसोर्सिंग कर्मचारी दो साल से काम कर रहे हैं। ये कर्मचारी कोविड को ध्यान में रखकर रखे गए थे। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की तरफ  से कोविड के तहत रखी गई भर्तियां रद्द कर दी गई हैं। अब लोहिया संस्थान प्रशासन भी इनको हटाने जा रहा है। एजेंसी को दिए गए नोटिस में कहा गया है कि होली के मद्देनजर कर्मचारियों को मार्च में नहीं हटाया गया था। अब एक अप्रैल से इनकी सेवाएं खत्म कर दी गई हैं। वहीं, कर्मचारियों का कहना है कि कोविड के दौरान कड़ी मेहनत कर मरीजों की जान बचाई। संस्थान में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इनके सापेक्ष हमें समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रभावित होगा इलाज 
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हटने के बाद मरीजों को समस्या होना तय है। इनमें से ज्यादातर कर्मचारी वार्ड में तैनात हैं। ये कर्मचारी ओटी, डायलिसिस, वेंटिलेटर टेक्नीशियन, स्टाफ  नर्स, वार्ड ब्वॉय और वार्ड आया समेत अन्य पदों पर तैनात हैं। इनके हटने के बाद वहां का काम प्रभावित होगा। संस्थान में पहले से ही कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में इनके जाने से इलाज प्रभावित होना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed