फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Sairpur inspector dies in road accident

लखनऊ : सड़क हादसे में सैरपुर इंस्पेक्टर की मौत, ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Sun, 06 Mar 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 12:59 AM IST
सार

पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में बने सैरपुर थाने के इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार शनिवार रात 11:30 बजे अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी मड़ियाओं थाना क्षेत्र की भिठौली क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Lucknow: Sairpur inspector dies in road accident
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मड़ियाओं थाना क्षेत्र की भिठौली क्रॉसिंग पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सैरपुर इंस्पेक्टर डॉ. संजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस कमिश्नरेट में हाल ही में बने सैरपुर थाने के इंस्पेक्टर डॉ संजय कुमार शनिवार रात 11:30 बजे अपनी कार से कहीं जा रहे थे। तभी मड़ियाओं थाना क्षेत्र की भिठौली क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल डॉ. संजय कुमार को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस कमिश्नर ध्रुव कांत ठाकुर समेत अन्य पुलिस अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के हसनपुर के रहने वाले डॉ. संजय कुमार यहां आशियाना के एल्डिको में पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। उनके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed