फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Retired IAS officer and son receive murder threat from serial killer

UP: सेवानिवृत्त आईएएस और बेटे को सीरियल किलर ने दी हत्या की धमकी, ठगे गए 13 करोड़ मांगने पर धमकाया

Tue, 14 Apr 2026 11:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 14 Apr 2026 11:29 PM IST
सार

डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में ठगे गए 13 करोड़ मांगने पर रियल एस्टेट फर्म संचालकों ने धमकी दी है।

विज्ञापन
Lucknow : Retired IAS officer and son receive murder threat from serial killer
- फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के गोमतीनगर के विनीतखंड निवासी कृष्ण प्रताप सिंह ने कुछ लोगों पर ठगी के 13 करोड़ रुपये वापस मांगने पर सीरियल किलर सोहराब रुस्तम से उनकी व सेवानिवृत्त आईएएस पिता की हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि उनके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह सितंबर 2023 में सेवानिवृत्त हुए थे। पड़ोस में मारुत सुत तिवारी और उसकी पत्नी आनंदिता तिवारी रहते थे। दोनों खुद को एपेक्स इंडिया कंसोर्टियम प्रालि. के निदेशक बताते हैं। मारुत के परिचित विजय कोहली व रश्मि कोहली वेलनेस नैप्यून प्रालि व वीरा लाइफ साइंसेज प्रालि के निदेशक हैं। कृष्ण ने बताया कि वर्ष 2022 में चारों ने उन्हें कंपनी का 50 फीसदी हिस्सेदार बनने का झांसा दिया था। मारुत ने पिता को अपेक्स इंडिया कंसोटियम का चेयरमैन बना दिया। उन्हें नियुक्तपत्र भी दिया गया था। इसके बदले चारों ने उनसे और पिता से 13 करोड़ रुपये कारोबार में लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नोएडा हिंसा: हालात काबू में, भड़काने वालों की तलाश तेज, 300 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मूर्ति स्थापना को लेकर एक ही समाज के दो गुटों के बीच विवाद, अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम


2024 तक रकम लौटाने का किया था दावा
आरोपियों ने सारी रकम ब्याज सहित 2024 तक लौटाने का दावा किया था। ऐसे में उन्होंने व पिता ने रकम चारों को दे दी। मारुत ने कूटरचित अनुबंध भी तैयार कराया था। बाद में आरोपी वादे से मुकर गए। रकम मांगने पर मारुत ने 29 अक्तूबर 2025 को रुपये लौटाने का वादा किया, जो पूरा नहीं हुआ। 16 नवंबर 2025 को वह पिता के साथ हुसड़िया चौराहे पर दवा लेने जा रहा था। तभी मारुत, आनंदिता, श्री तिवारी व पांच अज्ञात अज्ञात लोगों ने निवेश की गई रकम भूलने के लिए कहा। ऐसा न करने पर उनकी व पिता की हत्या सीरियल किलर सोहराब रुस्तम से कराने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर मारुत, आनंदिता, विजय, रश्मि, श्री तिवारी व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी भागे चल रहे हैं। विवेचना में जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed