{"_id":"6a5a5974f5dd7c232002d99e","slug":"lucknow-retired-additional-district-judge-defrauded-of-crores-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सेवानिवृत्त अपर जिला जज से करोड़ों की धोखाधड़ी, प्रॉपर्टी कारोबारी समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सेवानिवृत्त अपर जिला जज से करोड़ों की धोखाधड़ी, प्रॉपर्टी कारोबारी समेत पांच के खिलाफ FIR दर्ज
Fri, 17 Jul 2026 10:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:03 PM IST
सार
सेवानिवृत्त अपर जिला जज से करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में प्रॉपर्टी कारोबारी समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपियों ने पूरी जमीन अधिक कीमत पर बिकवाने का झांसा देकर ठगी की थी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेवानिवृत्त अपर जिला जज जज प्रहलाद टंडन से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी कारोबारी और उसकी पत्नी समेत पांच के खिलाफ पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी कारोबारी विनीत सिंह और उसकी पत्नी शशि सिंह हैं। प्रेमा, सूरज कुमार और कमल किशोर भी साजिश में शामिल बताए गए हैं।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक प्रहलाद टंडन ने मई 2025 में कल्ली पश्चिम में 17 बिस्वा जमीन खरीदी थी। विनीत ने उन्हें पास की 5.5 बिस्वा और जमीन दिलाने का भरोसा दिया। उसने पूरी जमीन अधिक कीमत पर बिकवाने का भी झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए विनीत ने उनके खाते में अलग-अलग अकाउंट से 34 लाख रुपये भी भेजे। इससे पीड़ित को उस पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर टिन्नू और मनीष, चढ़ावा चोरी मामले में होगी गहन पूछताछ
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजधानी में कार के अंदर मिली दरोगा की लाश, पास में पड़ी थीं शराब की बोतलें; मौत की वजह बनी रहस्य
आरोप है कि कुछ समय बाद खरीदी गई जमीन के बीच से रास्ता निकाल दिया गया। वहां प्लॉट काटकर बेच दिए गए। बची 5.5 बिस्वा जमीन की रजिस्ट्री आरोपी ने पत्नी शशि के नाम करा ली। आरोपी ने पुलिस लाइन के नाम दर्ज सरकारी जमीन बेचने का भी दावा किया था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।