फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Resident doctor cut vein while on duty

Lucknow: ड्यूटी के दौरान रेजिडेंट डॉक्टर ने काटी हाथ की नस, हालत गंभीर, प्रशासन से लेकर विभागीय अधिकारी तक मौन

Fri, 14 Jul 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 05:38 AM IST
सार

सहकर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन खून ज्यादा निकलने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। आनन-फानन में उसे सीसीएम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Resident doctor cut vein while on duty
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसजीपीजीआई में ड्यूटी के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग में तैनात रेजिडेंट डॉक्टर ने हाथ की नस काट ली। सहकर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया, लेकिन खून ज्यादा निकलने से उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। आनन-फानन में उसे सीसीएम में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर 15 दिनों की छुट्टी लेकर गांव गया था। हाल ही में ड्यूटी से लौटा था। वह इमरजेंसी ड्यूटी कर रहा था तभी उसने खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन


गैस्ट्रो मेडिसिन विभाग में तैनात सीनियर रेजीडेंट को शाम को साथियों ने कॉल किया तब उनका फोन नहीं उठा। साथी उनके रूम में गए तब देखा कि डॉक्टर ने हाथ की नस को काट लिया है। इससे खून बहुत बह गया। सीनियर रेजीडेंट को पहले इमरजेंसी में ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी थी। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें सीसीएम में रेफर करने की सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीएम में डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए आईसीयू में शिफ्ट कर दिया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। सीनियर रेजीडेंट की आत्महत्या के प्रयास की जानकारी पीजीआई में तेजी से फैल गयी। सभी प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी हो गयी,लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नही था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed