फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rape of women, accused of fleeing to model, case filed, accused absconding

लखनऊ : मॉडल बनाने का झांसा देकर युवतियों से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार

Sat, 27 Mar 2021 02:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 27 Mar 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Lucknow: Rape of women, accused of fleeing to model, case filed, accused absconding
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
नामी कंपनियों में विज्ञापन में मॉडल बनाने का दावा कर फिल्म बनाने वाले हिमांशु उर्फ वाशु सोनी ने दो युवतियों के साथ दुष्कर्म किया। वारदात केा अंजाम देने के लिए आरोपी विराजखंड स्थित एक गेस्ट हाउस का प्रयोग किया। बृहस्पतिवार को जिस मॉडल से दुष्कर्म हुआ। उसने विभूतिखंड थाने पहुंचकर शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी हिमांशु उर्फवाशु सोनी एडफिल्म के लिए शूटिंग का काम करता है। एल्डिगो उद्यान-2 में किराए पर रहने वाली युवती ने उसकी तस्वीरें इंस्ट्राग्राम पर कई बडे़ कलाकारों के साथ देखी। उसी के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। हिमांशु ने युवती से नामी कंपनियों में मॉडल बनाने का दावा किया। आरोप है कि हिमांशु ने टी-सीरीज कंपनी में ऑडिशन देने के नाम पर उसे विराजखंड के होटल गार्डेन इन में बुलाया।
विज्ञापन


होटल में किया दुष्कर्म
पीड़िता का आरोप है कि होटल के दूसरी मंजिल पर एक कमरे में लेकर गया। जहां उसके साथ कुछ देर तक कई लोग मौजूद थे। इसके बाद लोगों को बाहर छोड़कर वापस आया। इसके बाद कमरा बंद कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने के बाद आरोपी हिमांशु ने उसे होटल के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता शाम केा विभूतिखंड थाना पहुंची। उसने पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की दोस्त के साथ भी किया था दुष्कर्म
पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी एक दूसरी दोस्त को दी। जो बहराइच की रहने वाली है। लखनऊ में एक हॉस्टल में रहती है। जब दूसरी युवती ने पूरी बात सुनी तो उसने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात कही। कुछ देर बाद वह भी थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि एक सप्ताह पहले हिमांशु ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी धमकी व सामाजिक डर से शिकायत नहीं की। पीड़िता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।


कई नाम हैं आरोपी के
पुलिस के मुताबिक पीड़िताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी ने इंस्ट्राग्राम पर रिहांश उर्फ शिवम के नाम से आईडी बनाई है। जबकि उसका असली नाम हिमांशु उर्फ वासु है। उसके पास तीन मोबाइल है। जिसेे अलग-अलग नंबरों से संचालित करता है। आरोप है कि युवतियों को बड़ी व नामी कंपनियों के विज्ञापन में काम दिलाने का भी झांसा दिया था। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed