{"_id":"6255b819fc8910317014d8ef","slug":"lucknow-ramchandra-pradhan-of-bjp-won-by-3088-votes-defeating-outgoing-mlc-sunil-kumar-singh-sajan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : 3088 वोट से जीते भाजपा के रामचंद्र प्रधान, निवर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह साजन की करारी हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : 3088 वोट से जीते भाजपा के रामचंद्र प्रधान, निवर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह साजन की करारी हार
Tue, 12 Apr 2022 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:04 PM IST
सार
लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सीट पर मंगलवार को भगवा लहराया। भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने सपा के सुनील कुमार सिंह साजन को 3088 वोट से हराया। सपा प्रत्याशी और इसी सीट से निवर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह साजन 400 वोट ही पा सके। वहीं रामचंद्र प्रधान को 3488 वोट मिले।
विज्ञापन
मिठाई खिलाकर रामचंद्र प्रधान का स्वागत करते विधायक योगेश शुक्ला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-उन्नाव स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सीट पर मंगलवार को भगवा लहराया। भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान ने सपा के सुनील कुमार सिंह साजन को 3088 वोट से हराया। सपा प्रत्याशी और इसी सीट से निवर्तमान एमएलसी सुनील कुमार सिंह साजन 400 वोट ही पा सके। वहीं रामचंद्र प्रधान को 3488 वोट मिले।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से कलैक्ट्रेट में मतगणना जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश की देखरेख में शुरू हुई। दोनों प्रत्याशी भी मतगणना के समय अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। करीब 10:30 बजे ही यह साफ हो गया कि भाजपा की जीत इस सीट से हो रही है। सात टेबल पर हुई मतगणना में किसी भी जगह सपा प्रत्याशी चुनौती देते नजर नहीं आए। 95 फीसदी से अधिक तक वोट भाजपा प्रत्याशी के खाते में हर टेबल पर गए। इससे यह साफ भी हो गया कि लखनऊ और उन्नाव दोनों ही जगह जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद भाजपा प्रत्याशी ही रहे। नौ अप्रेल को हुए चुनाव में 3976 वोट डाले गए थे। इसमें से 88 वोट अवैध घोषित कर दिए गए। ऐसे में 3888 वोट की गणना की गई। मतगणना के समय सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूर रखी गई।
परिणाम घोषित होने से पहले ही जश्न शुरू
कलैक्ट्रेट परिसर में मतगणना के शुरूआती रूझान से ही यह तय हो गया कि भाजपा प्रत्याशी जीत रहे हैं। ऐसे में 10 बजे से ही जीत का माहौल बनने लगा। अगले 15 मिनट में तो मिठाईयां भी बांटी जाने लगीं। आतिशबाजी भी कार्यकर्ताओं ने शुरू कर दी। बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला खुद भी भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान को बधाई देने कलैक्ट्रेट पहुंचे। डीएम अभिषेक प्रकाश ने रामचंद्र प्रधान को विजयी होने के बाद प्रमाण पत्र सौंपा।