फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Rajnath Singh said, "The path to a developed India goes through a developed Uttar Pradesh"; read the

Lucknow: राजनाथ सिंह बोले- विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाता है; पढ़ें पूरा बयान...

Fri, 09 Jan 2026 07:15 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 09 Jan 2026 07:15 PM IST
सार

लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी यूनिट का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत का सपना विकसित उत्तर प्रदेश से होकर ही पूरा होगा। उन्होंने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था और निवेश अनुकूल माहौल की सराहना करते हुए इसे औद्योगिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताया।

विज्ञापन
Lucknow: Rajnath Singh said, "The path to a developed India goes through a developed Uttar Pradesh"; read the
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में अशोक लेलैंड कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माण की नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के उद्घाटन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि पीएम ने वर्ष 2047 में विकसित भारत का जो लक्ष्य तय किया है उसका रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर ही जाता है।

विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश का जनप्रतिनिधि होने के नाते आश्वस्त किया कि यह लखनऊ की भूमि है, जो सभी को आसानी से अपने हृदय में जगह देती है और पूरा सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, जो कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, आज वहां उद्योग की बड़ी-बड़ी इकाइयां स्थापित हो रही हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से प्रदेश की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार किया है, वह प्रशंसनीय है। कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री फॉर्च्यून-500 कंपनियों को उत्तर प्रदेश में लेकर आए हैं, मैं उनकी सराहना करता हूं। डिफेंस निर्माण के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश सेना के लिए गोला-बारूद से लेकर एयरक्राफ्ट और ब्रह्मोस जैसी मिसाइल का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने कहा कि इस इकाई की स्थापना में जहां 60 महीने लगने थे, वहां रिकॉर्ड 18 महीने में इसे पूरा कर लिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि इस यूनिट के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं का स्किल डेवलपमेंट भी होगा जिससे प्रदेश के लाखों युवा आने वाले समय में रोजगार और अच्छी आय के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed