फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW: Praspa President Shivpal said, every tactic of BJP will fail, the government of SP coalition will be formed

लखनऊ  : प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल बोले, भाजपा का हर हथकंडा होगा फेल, बनेगी सपा गठबंधन की सरकार

Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 08 Mar 2022 10:56 PM IST
सार

एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से आभासी भ्रामक व अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को अच्छी तरह समझ रही है। सपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार भी बनेगी।

विज्ञापन
LUCKNOW: Praspa President Shivpal said, every tactic of BJP will fail, the government of SP coalition will be formed
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का हर हथकंडा फेल होगा। सपा गठबंधन के कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। वे मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देंगे। शिवपाल ने कू पर पोस्ट कर कार्यकर्ताओं को सचेत रहने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


उन्होंने एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पूरी तरह से आभासी भ्रामक व अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को अच्छी तरह समझ रही है। सपा गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और सरकार भी बनेगी। प्रत्याशी कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क वह सक्रिय रहे। भाजपा जीत के लिए कोई भी हथकंडा अपना सकती है, लेकिन उसके हर हथकंडे को जनता ने भारी समर्थन देकर फेल कर दिया है। प्रदेश में अगली सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व बनेगी। 10 मार्च को दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, प्रसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रिछपाल सिंह ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान भी कई साजिशें हुई थीं। सत्ता के नशे में चूर रहने वाली पार्टियां लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करती हैं। मगर जनता के समर्थन से हर साजिश नाकाम हुई। इस बार सपा गठबंधन को हर चरण में बढ़त मिली है। पश्चिमी से लेकर पूरब तक हर जाति की गोलबंदी ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। इसलिए वह मतगणना को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed