फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Policeman who went to arrest the wanted accused was attacked, his uniform torn

Lucknow: वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मी पर हमला, वर्दी फाड़ी

Tue, 02 Sep 2025 08:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 02 Sep 2025 08:00 PM IST
सार

लखनऊ के माल इलाके में एक वांछित अपराधी को पकड़ने गए पुलिसकर्मी पर आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Policeman who went to arrest the wanted accused was attacked, his uniform torn
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गैंगस्टर एक्ट तथा चोरी की कई घटनाओं के मामले में न्यायालय से वांछित क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी आरोपी विशाल भुर्जी को सोमवार की रात लगभग 9 बजे पकड़ने गए सैदापुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रिंस कुमार बालियान से घरवालों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। सोशल मीडिया पर भी घटना वायरल हो रही है।

विज्ञापन


बताते हैं कि रघुनाथपुर में रात के समय जैसे ही चौकी इंचार्ज प्रिंस कुमार विशाल के घर पहुंचे, आरोपी का पिता, बहन तथा मां ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि महिलाओं ने दांत व मुंह पर काटकर उन्हें जख्मी कर दिया। उनके चेहरे तथा बांह पर मारपीट की चोट के कई जख्म हैं। सोशल मीडिया पर घटना वायरल हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - चन्द्रग्रहण: सात सितंबर को भारत में पड़ेगा ग्रहण, नहीं हो सकेंगे रामलला के दर्शन; सूतक का समय हुआ तय
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामस्वरूप यूनिवर्सिटी ने दी सफाई... चल रही नवीनीकरण की प्रक्रिया, बिना सूचना पहुंचे थे कार्यकर्ता


ग्रामीणों के मुताबिक मारपीट के दौरान चौकी इंचार्ज की वर्दी भी फट गई थी। किसी तरह हमले से बचकर चौकी प्रभारी ने थाने पर फोर्स को सूचना दी। पुलिस दल के पहुंचने के पहले ही पूरा परिवार घर में ताला लगाकर भाग गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर हमलावरों का पता लगा रही है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया सब इंस्पेक्टर प्रिंस कुमार की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, गाली गलौज आदि करने का केस दर्ज कराया गया है। न्यायालय से वांछित आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed