फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police took action on twitter complaint

एक ट्वीट पर एक्टिव हुई यूपी पुलिस, शादी के मामले में लड़की को मिली बड़ी मदद

Thu, 23 Mar 2017 03:04 PM IST
amarujala.com, presented by काजल शर्मा
amarujala.com, presented by काजल शर्मा Updated Thu, 23 Mar 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
 lucknow police took action on twitter complaint
ट्विटर

सोनभद्र के दुद्धी से यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर आई एक शिकायत के बाद पुलिस ने एक लड़की को उसके परिजनों से मुक्त कराया और बिना मर्जी से हो रही शादी रुकवा दी।

विज्ञापन


आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीणा ने बताया कि लव कमांडोज इन नाम के ट्विटर हैंडल से 17 मार्च को एक शिकायत मिली जिसमें बताया गया था कि दुद्घी थाना क्षेत्र की एक लड़की के माता पिता बिना मर्जी के शादी कराना चाहते हैं।
विज्ञापन


लड़की को घर में बंधक बना लिया गया है। उक्त ट्वीट पर कार्रवाई करते हुए सोनभद्र और थाना दुद्धी से टेलीफोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद महिला थाना प्रभारी की जांच में पता चला कि लड़की बालिग है और परिवार के साथ दिल्ली में रहती है
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह पढ़ाई की वजह से शादी नहीं करना चाहती है। जबकि शादी करने के लिए ही उसके  पिता उसे जबरन गृह जनपद सोनभद्र लेकर आ गए थे।


उसने कहा वह भाई और भाभी के साथ दिल्ली रहना चाहती है। पुलिस ने लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया और पुलिस सुरक्षा में उसे दिल्ली उसके भाई के घर पहुंचा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed