{"_id":"60eb586b8ebc3eacd9557741","slug":"lucknow-police-on-high-alert-lucknow-news-lko586508673","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट पर की गई कमिश्नरेट पुलिस, हर तरफ चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट पर की गई कमिश्नरेट पुलिस, हर तरफ चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी व मड़ियांव इलाके में रविवार को दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद कमिश्नरेट पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया। निर्देश दिया गया है कि प्रमुख चौराहों से लेकर कॉलोनियों में गश्त बढ़ा दें। किसी भी संदिग्ध के मिलने पर पूछताछ कर पूरा ब्योरा जुटाएं। सभी थानों की पुलिस मुस्तैद हो गई है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, कमिश्नरेट की सीमावर्ती थानों को खासकर अलर्ट किया गया है। इन थानाक्षेत्रों पर हर आने जाने वाले वाहनों व यात्रियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है। वहीं सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।
इलाके में रात में गश्त बढ़ा दें। होटलों व लॉज में ठहरने वालों का ब्योरा जुटा लें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह हो तो तत्काल संबंधित से पूछताछ कर उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें। इसके अलावा आने वाले त्योहारों को देखते हुए भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
शाम से चौराहों पर अलर्ट पर रही पुलिस
पुलिस कमिश्नर का आदेश आने के बाद शाम से ही सभी थानों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। देर शाम 8 बजे से 10 बजे के बीच में सभी इलाकों में गश्त की गई है। रात को भी विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। सीमावर्ती थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू हो गई है। चिनहट, नगराम, मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, मड़ियांव, बंथरा, सरोजनीनगर, काकोरी, ठाकुरगंज, गुडंबा में पुलिस टीम कमिश्नरेट की सीमा पर चेकिंग देर रात तक चल रही थी।