{"_id":"670a7390c67dd188be07b443","slug":"lucknow-police-exposed-aftab-murder-case-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महिला मित्र के मंगेतर ने दोस्त संग मिलकर की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महिला मित्र के मंगेतर ने दोस्त संग मिलकर की थी युवक की हत्या, दोनों गिरफ्तार
Sat, 12 Oct 2024 06:33 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Oct 2024 06:33 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के मड़ियांव के घैला पुल के नीचे शुक्रवार को युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
आफताब हत्याकांड का हुआ खुलासा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आफताब हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आफताब की महिला मित्र के मंगेतर ने अपने साथी से मिलकर उसकी हत्या की थी। उसको शक था कि आफताब से उसकी मंगेतर का अफेयर है। इसी शक में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
मड़ियांव गांव निवासी सब्जी विक्रेता अल्ताफ का 20 साल का बेटा आफताब बीते मंगलवार शाम से लापता था। दूसरे दिन परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को आफताब का शव घैला पुल के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला था। तब पुलिस ने हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अलीगंज एसीपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि मामले में मड़ियांव गांव निवासी मुख्य आरोपी फाजिल और उसके दोस्त आफाक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी फाजिल ने पूछताछ में बताया कि जिससे उसकी शादी तय हुई है, उससे आफताब बातचीत करता था। उसको शक हो गया था कि दोनों का अफेयर है। इसलिए उसने साजिश के तहत आफताब की हत्या की और शव ठिकाने लगाया।
विज्ञापन
घर के भीतर बुलाया, फिर सिर मारी लोहे की रॉड
एसीपी ने बताया कि आफताब के घर के सामने ही आरोपी फाजिल का घर है। मंगलवार को फाजिल के परिवार वाले बाहर गए थे। उसने आफाक को बुलाया। शाम करीब छह बजे जब आफताब अपने घर से निकला तो फाजिल ने उसको अपने घर के भीतर से आवाज लगाई। आफताब वहां चला गया। जैसे ही वह भीतर घुसा वैसे ही उसने उसके सिर पर लोहे की रॉड मार दी। फिर दोनों ने कई वार कर उसको मार दिया। रात तकरीबन आठ बजे शव को कार में रखा और घैला पुल पर पहुंचे। ऊपर से ही शव को नीचे फेंक कर चले गए थे।
विज्ञापन