{"_id":"61b39bbc59521713c55449b7","slug":"lucknow-police-commissioner-dhruvkant-thakur-corana-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर कोरोना संक्रमित , पुष्टि के लिए कराई दोबारा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर कोरोना संक्रमित , पुष्टि के लिए कराई दोबारा जांच
Sat, 11 Dec 2021 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:05 AM IST
सार
हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने दोबारा कोरोना जांच कराई है। वीवीआईपी ड्यूटी करने वाले पुलिस-प्रशासन समेत अन्य महकमों के अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासन के सभी अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना जांच कराई गई। इसमें पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर कोरोना संक्रमित पाए गए। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने दोबारा कोरोना जांच कराई है।
विज्ञापन
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को बलरामपुर में कार्यक्रम है। इसके लिए वह पहले लखनऊ आएंगे। ऐसे में वीवीआईपी ड्यूटी करने वाले पुलिस-प्रशासन समेत अन्य महकमों के अधिकारियों की शुक्रवार को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराई गई।
विज्ञापन
देर शाम रिपोर्ट आई तो पुलिस आयुक्त ध्रुवकांत ठाकुर संक्रमित पाए गए। हालांकि पुलिस आयुक्त का कहना है कि वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके भीतर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं। इस वजह से रिपोर्ट की पुष्टि के लिए उन्होंने दोबारा करोना की जांच कराई है। अगर दूसरी रिपोर्ट भी संक्रमित आती है तो उनके संपर्क में आए लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन