{"_id":"5bf8ae6abdec224143673b92","slug":"lucknow-police-arrested-btech-student-and-medical-assistant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बीटेक छात्र और मेडिकल असिस्टेंट ने 45 दिन में 57 बार में उड़ाए 16 लाख 27 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बीटेक छात्र और मेडिकल असिस्टेंट ने 45 दिन में 57 बार में उड़ाए 16 लाख 27 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Nov 2018 07:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमार पिता की देखरेख के लिए रखे गए मेडिकल असिस्टेंट ने घर की सफाई के दौरान एनआरआई महिला मीता पांडेय के ससुर इंद्रदेव दुबे के नए एटीएम कार्ड का लिफाफा उड़ा दिया। महज 45 दिन में 57 बार में 16 लाख 27 हजार रुपये निकाल लिए।
इसके अलावा कई कीमती सामान की खरीदारी भी की। जानकारी होने पर पीड़िता ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को मेडिकल असिस्टेंट मुकेश यादव और बीटेक छात्र प्रवीण पांडेय को दबोच लिया।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने मिलकर नकदी निकाली। इस काम में एक अन्य दोस्त अजीत की भी मदद ली। दोनों के पास से कीमती सामान व नकदी बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया वहीं एक फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मुकेश व प्रवीण ने कुबूला कि मौज-मस्ती और महंगे शौक पूरा करने में रकम खर्च की। एएसपी अनूप सिंह के मुताबिक, एटीएम कार्ड से जुड़ा मोबाइल बंद होने की वजह से इंद्रदेव दुबे को पैसे निकाले जाने की जानकारी नहीं हो सकी।

मीता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खाते से रकम की निकासी पर रोक लगा दी। वहीं, नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन वहां कार्रवाई न होने से परेशान होकर मीता ने अपने रिश्तेदार के जरिए लखनऊ के चिनहट में केस दर्ज कराया।
एएसपी ने बताया कि सारी निकासी लखनऊ के विभिन्न एटीएम बूथ से की गई है। जिसमें कुछ स्थानों की फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है।
एएसपी ने बताया कि सारी निकासी लखनऊ के विभिन्न एटीएम बूथ से की गई है। जिसमें कुछ स्थानों की फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है।