फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow police 25 arrested for gambling at Congress leader house

कांग्रेस नेता के घर चल रहा था जुए का अड्डा, 25 गिरफ्तार सात लाख बरामद

Mon, 09 Mar 2020 05:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Mar 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
lucknow police 25 arrested for gambling at Congress leader house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी शहर में रविवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 7 लाख की नगदी बरामद की है। 
विज्ञापन


वहीं दो और चार पहिया एक दर्जन से अधिक वाहन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर से लेकर अन्य सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। 

एसपी डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में पैसार इलाके में कांग्रेस नेता और अधिवक्ता वीरेंद्र यादव के घर में जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना मिली थी। 

इसके बाद कई थानों की फोर्स व सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह सीओ सदर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 25 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 
विज्ञापन


जबकि 10 से ज्यादा लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 8 चार पहिया, 10 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed