Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow people injured land dispute video surfaced

Lucknow : जमीन विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक सिर फूटा; 36 सेकेंड का वीडियो सामने आया

Thu, 09 Oct 2025 06:12 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 06:12 PM IST
सार

लखनऊ में बुधवार देर रात को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पहले जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Lucknow people injured land dispute video surfaced
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखनऊ में चिनहट के मल्हौर इलाके एमिटी विश्वविद्यालय के पास बुधवार देर रात को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। पहले जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। गोली लगने से तीन सगे भाई घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का सिर फट गया। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल की गई एक लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।

विज्ञापन


दो पक्षों में चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मल्हौर निवासी प्रॉपर्टी जियाउल हक और सरताज हुसैन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार आधी रात दोनों के पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लोग आमने- सामने आ गए। दोनों तरफ से जमकर गाली-गलौज हुई और लाठी-डंडे व ईंट- पत्थर चलने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच सरताज पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। गोली जियाउल के बेटा सलमान के हाथ, फैज के सीने और साद के सिर पर लगी। वहीं, पथराव में सरताज घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में जियाउल के भतीजे मल्हौर निवासी मो. सैफ ने सरताज हुसैन, अभय सिंह यादव, जमीर, इंतजार, शानू, अमित राय, शुएब और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि नामजद आरोपी इटावा निवासी अभय सिंह यादव और मऊ निवासी अमित राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फायरिंग में प्रयोग की गई सरताज की लाइसेंसी रिवाल्वर भी पुलिस को आरोपियों के पास से मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। नामजद आरोपी सरताज अस्पताल में भर्ती है। गिरफ्तार अभय और अमित आरोपी प्रॉपर्टी डीलर सरताज के साथी हैं। पुलिस उनका आपराधिक इतिहास पता लगा रही है।

36 सेकंड का वीडियो सामने आया
दोनों पक्षों के बीच आधी रात को हुए संघर्ष का 36 सेकंड का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे दोनों पक्षों के बीच पहले गाली-गलौज और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग से पूरी इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है।

डीवीआर लूटने का भी लगा आरोप
शिकायतकर्ता मो. सैफ ने आरोपियों पर फायरिंग के बाद घायलों का मोबाइल फोन और फूफा जियाउल के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं इंस्पेक्टर चिनहट ने लूट के आरोप को गलत बताया है।


एक हफ्ते से चल रहा था विवाद
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि छानबीन में इस बात का पता चला है कि जियाउल और सरताज हुसैन के बीच मल्हौर इलाके में एक जमीन को लेकर एक हफ्ते पहले भी मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष कोर्ट चले गए थे और कोर्ट ने जमीन पर निर्माण को लेकर स्टे लगा दिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed