{"_id":"686c093bba6340137800322e","slug":"lucknow-on-the-lines-of-airport-charbagh-station-will-have-ultra-modern-toilets-fee-will-have-to-be-paid-fo-2025-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एयरपोर्ट की तर्ज पर चारबाग स्टेशन पर बनेंगे अत्याधुनिक शौचालय, उपयोग पर चुकाना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एयरपोर्ट की तर्ज पर चारबाग स्टेशन पर बनेंगे अत्याधुनिक शौचालय, उपयोग पर चुकाना होगा शुल्क
Tue, 08 Jul 2025 06:22 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 08 Jul 2025 06:22 AM IST
सार
Toilet at Charbagh Station: चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक शौचालय बनवाया जा रहा है। यात्री कुछ पैसों का भुगतान करके इसकी सेवाएं ले सकेंगे।
विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चारबाग रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर भव्य व अत्याधुनिक शौचालय बनाया जा रहा है। इसकी फिनिशिंग चल रही है। हफ्तेभर में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को असुविधाओं से राहत हो जाएगी। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पे एंड यूज शौचालय बना हुआ है। प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर है।
विज्ञापन
पे एंड यूज शौचालय पार्सल घर की ओर बना हुआ है। ऐसे में दूसरे छोर के यात्रियों को काफी चलकर शौचालय तक जाना पड़ता था। खासकर महिलाओं व बुजुगों को दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। लिहाजा यात्रियों की मांग पर डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने दूसरे छोर पर रेल मेल सेवा (आरएमएस) के पास शौचालय बनवाया। यह एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक व सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। अगले एक हफ्ते में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को आराम मिलेगा। स्टेशन डायरेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि शौचालय पे एंड यूज ही होगा। लेकिन इससे यात्रियों को खासा आराम हो जाएगा। उन्हें भटकना नहीं होगा। शुल्क न्यूनतम ही रखे जाएंगे।
विज्ञापन
और बनेंगे शौचालय
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंवर एक के बाद अन्य प्लेटफॉमो पर भी ऐसे शौचालय बनाकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। अफसरों की मानें तो स्टेशन का अपग्रेडेशन हो रहा है। इसके बाद यात्री सुविधाओं में जवरदस्त इजाफा किया जाएगा।
विज्ञापन