फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Now 26 patients including a student of Mount Fort School were found, the father of a student including the husband of the cathedral teacher's positive

लखनऊ : अब माउंट फोर्ट स्कूल के एक छात्र समेत 26 मरीज मिले, प्रदेश में 269 नए कोरोना मरीज मिले

Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ  Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 02 May 2022 12:03 AM IST
सार

ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, कैथेड्रल व डीपीएस मिलेनियम स्कूल, माउंट फोर्ट समेत अन्य स्कूलों में मिलाकर करीब 20 से अधिक छात्र-शिक्षक व उनके संपर्क में आने वाले लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Now 26 patients including a student of Mount Fort School were found, the father of a student including the husband of the cathedral teacher's positive
लखनऊ में कोरोना के मामले

विस्तार

लखनऊ में कोरोना का हमला अभी भी स्कूलों में थमा नहीं है। रविवार को महानगर स्थित माउंट फोर्ट स्कूल के एक छात्र समेत 26 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र के संपर्क में आए दूसरे छात्र व शिक्षकों की जांच करवा रहा है। वहीं जिले में एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद के मुताबिक, महानगर स्थित माउंट फोर्ट स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं के छात्र को जुखाम-बुखार की शिकायत होने पर जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। छात्र में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। वह घर पर होम आईसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम छात्र के संपर्क में आने वाले दूसरे छात्र- शिक्षकों के नमूने लेकर जांच को भेज रहे हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। वहीं कैथेड्रल स्कूल की एक शिक्षिक के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मिलेनियम स्कूल के छात्र के पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक स्कूल की छात्रा की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


स्कूलों में नहीं थम रहा संक्रमण 
राजधानी के स्कूलों में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। एक के बाद एक नए स्कूल में बच्चें संक्रमित निकल रहे हैं। राहत की बात यह है पॉजिटिव आने वाले बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ला मार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, कैथेड्रल व डीपीएस मिलेनियम स्कूल, माउंट फोर्ट समेत अन्य स्कूलों में मिलाकर करीब 20 से अधिक छात्र-शिक्षक व उनके संपर्क में आने वाले लोग पॉजिटिव निकल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है कि पॉजिटिव निकले बच्चों के संपर्क में आने वाले स्टूडेंट संक्रमित नहीं मिले हैं जो राहत की बात है। ऐसे में इसकी आशंका भी है कि बच्चे स्कूल की जगह घर में वायरस की चपेट में आए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 269 नए कोरोना मरीज मिले
प्रदेश में रविवार को 269 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 218 संक्रमित सही भी हुए हैं। अब प्रदेश में 1587 सक्रिय केस हैं। नए मिले मरीजों में गौतमबुद्धनगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। चंदौली में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में टीकाकरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अब तक कुल 31.48 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed