{"_id":"657b5033d8e02209820be4d6","slug":"lucknow-news-youths-riding-a-car-beat-and-kicked-a-traffic-constable-at-the-intersection-three-arrested-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कार सवार युवकों ने बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को लात-घूसों से पीटा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कार सवार युवकों ने बीच चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही को लात-घूसों से पीटा, तीन गिरफ्तार
Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
सार
ट्रैफिक पुलिस लाइन में सिपाही लोकेंद्र सिंह तैनात है। बुधवार को उनकी ड्यूटी खुर्रमनगर में थी। इसी बीच जगरानी अस्पताल की तरफ से एक कार गलत दिशा से आ रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
खुर्रमनगर चौराहे में गलत दिशा से आ रही कार को ट्रैफिक सिपाही को रोका। इस पर कार सवार तीन मनबढ़ युवकों ने सिपाही से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उसको गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस लाइन में सिपाही लोकेंद्र सिंह तैनात है। बुधवार को उनकी ड्यूटी खुर्रमनगर में थी। इसी बीच जगरानी अस्पताल की तरफ से एक कार गलत दिशा से आ रही थी। सिपाही लोकेंद्र सिंह ने रुकने का इशारा किया। इसपर कार सवार तीन युवक उतरे और गाली गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर वर्दी का कॉलर पकड़ लिया और लात- घूसे और थप्पड़ मारने शुरु कर दिए।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी से मारपीट देख लोग जमा होने लगे। इसी बीच ड्यूटी पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी और खुर्रमनगर चौकी प्रभारी मदद के लिए दौड़े। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम शुभम गौड़ निवासी बसेरा विहार गुडंबा, पीयूष गोस्वामी निवासी सीमांत नगर गुडंबा और अर्पित पाल निवासी प्रगति विहार गुडंबा बताया। सिपाही लोकेंद्र सिंह ने इंदिरानगर थाने में बृहस्पतिवार को सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के दौरान ही आरोपी का एक साथी मौके पर पहुंचा और शुभम की कार लेकर भाग निकला।
विज्ञापन