{"_id":"655ed4b258e1ecc4e40cd029","slug":"lucknow-news-wasiullah-who-funded-isi-spies-gets-remand-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ISI जासूसों को फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह की मिली रिमांड, एटीएस ने दो दिन पहले किया था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ISI जासूसों को फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह की मिली रिमांड, एटीएस ने दो दिन पहले किया था गिरफ्तार
Thu, 23 Nov 2023 09:57 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Nov 2023 09:57 AM IST
सार
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि आईएसआई जासूस शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान आदि को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह की बीते एक माह से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
वसीउल्लाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएसआई जासूसों को फंडिंग करने वाले राजधानी के राजाजीपुरम इलाके के निवासी वसीउल्लाह की पांच दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली गयी है। एटीएस के अनुरोध पर राजधानी स्थित विशेष अदालत ने उसे 23 से 27 नवंबर तक एटीएस के सुपुर्द करने का आदेश दिया है। एटीएस ने उसे सोमवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि आईएसआई जासूस शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान आदि को पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह की बीते एक माह से तलाश की जा रही थी। शैलेश की गिरफ्तारी के बाद उसके बैंक खातों की पड़ताल में वसीउल्लाह के बारे में सुराग मिला था।
विज्ञापन
वह साइबर अपराध के एक ऑनलाइन ग्रुप का सदस्य होने की वजह से आईएसआई हैंडलर्स के संपर्क में आया था। जिसके बाद वह पैसा कमाने के लालच में शैलेश समेत कई आईएसआई जासूसों को पैसा देने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने लगा। रिमांड के दौरान उससे आईएसआई के हैंडलर्स के बारे में पूछताछ की जाएगी। साथ ही, यह पता लगाया जाएगा कि उसके बैंक खाते में किसके खाते से पैसा आता था और वह किन जासूसों को भेजा गया। एटीएस ने उसके पास से बरामद दो मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन