फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News : Two youths riding a bike and a teenager died in a collision between a tractor trolley

Lucknow News : ट्रैक्टर-ट्रॉली ओवरटेक करते हुए बाइक सवार घायल, एक की मौत

Mon, 26 Sep 2022 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Sep 2022 07:11 PM IST
सार

बाइक सवार ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे दोनों युवक बाइक से नीचे गिर गए। जिसमें गाड़ी चला रहे निहाल पुत्र विश्राम निवासी अब्बास नगर की ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ जाने से उसके सर पर ट्रैक्टर ट्राली का पहिया चढ़ गया।

विज्ञापन
Lucknow News : Two youths riding a bike and a teenager died in a collision between a tractor trolley
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में नगराम कस्बे में रसोई गैस सिलेंडर भराकर वापस घर जा रहे बाइक सवार निहाल (18) और अरुण ट्रैक्टर-टॉली को ओवर टेक करते समय हादसे के शिकार हो गये। हादसे में निहाल की मौत हो गई। जबकि अरुण घायल हो गया। दोनों ने हेल्मेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। हादसा होते ही चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नगराम हेमंत कुमार राघव के मुताबिक अब्बास नगर का रहने वाला अरुण अपने दोस्त निहाल के साथ सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर भरवाने गया था। कस्बा से सिलेंडर भरवाकर दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे। इसी बीच अब्बास नगर मोड़ पर आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी। जिसे ओवरटेक करने लगे। ओवरटेक करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक को लगी। बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनाें सिलेंडर लेकर सड़क पर गिर गये। सड़क पर गिरते ही निहाल ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया। उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अरुण घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।  प्रभारी निरीक्षक  नगराम हेमंत कुमार राघव ने बताया कि मृतक के पिता विश्राम की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव में मचा कोहराम
अब्बास नगर के रहने वाले विश्राम के घर बेटे की मौत की खबर पहुंची तो चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी जुट गये। निहाल की मां रेखा और पिता बदहवास हो गये। निहाल के अलावा परिवार में बड़ा भाई दीपक  और छोटी बहन रिमझिम है। मृतक निहाल कक्षा 8 तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह घर पर ही रहता था। उसके पिता विश्राम किसान है। निहाल की मौत के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed